{"_id":"594c073d4f1c1ba6448b4718","slug":"141498154813-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीड़ छठी बार वालीबाल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीड़ छठी बार वालीबाल चैंपियन
Updated Thu, 22 Jun 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैजनाथ (कांगड़ा)। रावमापा पपरोला में आयोजित खंड स्तरीय अंडर-19 छात्रों की खेलकूद प्रतियोगिता वीरवार को संपन्न हो गई । उपनिदेशक (उच्च शिक्षा) केके गुप्ता ने समारोह में बतौर मुख्यातिथि भाग लिया। उन्होंने खेलों के सफल आयोजन पर आयोजकों को बधाई दी और कहा कि खेलों से प्रतिभागियों में प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ती है ।
प्रधानाचार्य कल्याण ठाकुर ने बताया कि प्रतियोगिताओं में 24 स्कूलों के 375 खिलाड़ियों ने भाग लिया। वॉलीबाल में बीड़ ने चढियार को हराकर लगातार छठी बार ट्रॉफी पर कब्जा किया। कबड्डी में उतराला ने बीड़ को, बैडमिंटन में कृष्णानगर ने उतराला को और खो खो में संसाल ने चौबीन को मात दी । सांस्कृतिक कार्यक्रमों के एकलगान में पपरोला ने बीड़ को, समूहगान में पपरोला ने कुंसल को, भाषण प्रतियोगिता में पपरोला ने बीड़ को मात दी। वन एक्ट प्ले में भी पपरोला स्कूल विजेता घोषित हुआ। कुश्ती प्रतियोगिता के 42 किलो वर्ग में उतराला के कुलदीप, 46 किलो में कृष्णानगर के शगुन, 50 किलो में दियोल के सागर, 55 किलो में उतराला के संजय, 60 किलो में चौबीन के अभिषेक, 66 किलो में बैजनाथ के रमन, 74 किलो में बैजनाथ के वीरु और 84 किलो में अवैरी के संजय विजेता रहे। कुश्ती का ओवरऑल विजेता उतराला और उप विजेतजा दियोल स्कूल रहा। इस मौके पर दिनेश मिश्रा, मनजीत सिंह राणा, एसके भटनागर, अनुज आचार्य, सुभाष ठाकुर, सुरेश राणा, औमकार चौधरी, विपिन भारद्वाज और रणदीप सूद आदि उपस्थित रहे।