{"_id":"594eaa214f1c1bd45b8b4749","slug":"111498327585-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजपूत सभा ने मांगा आर्थिक आधार पर आरक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजपूत सभा ने मांगा आर्थिक आधार पर आरक्षण
Updated Sat, 24 Jun 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। राजपूत कल्याण सभा ने प्रदेश सरकार से आर्थिक आधार पर आरक्षण प्रदान करने की मांग की है। इस संबंध में सभा की उपमंडल इकाई नगरोटा बगवां की बैठक आयोजित हुई। बैठक में सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर मांग उठाई।
सभा के महासचिव लक्ष्मण सिंह ठाकुर ने बताया कि बैठक में एकमत से प्रदेश सरकार से मांग की गई कि प्रदेश सरकार विधानसभा में इस संबंध में प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार को भेजे, ताकि समाज के आर्थिक रूप से पिछड़े सभी वर्गों के लोग लाभान्वित हो सकें। बैठक में चेतावनी भी दी गई कि यदि इस व्यवस्था के प्रति नकारात्मक रवैया अपनाया गया तो राजपूत कल्याण सभा प्रदेश अन्य अनारक्षित वर्गों को साथ लेकर देशव्यापी आंदोलन छेड़ेगी। साथ ही शिमला में सचिवालय पर धरना प्रदर्शन भी करेगी। बैठक के बाद सभा सदस्यों ने उपमंडलाधिकारी (नागरिक) कार्यालय नगरोटा बगवां में एसडीएम की अनुपस्थिति में अधीक्षक वीना देवी के माध्यम से ज्ञापन मुख्यमंत्री को भेजा। इस मौके पर रणवीर सिंह पठानिया, जीएस पटियाल, ओंकार पठानिया, शक्ति सिंह, मंगल सिंह, सुरिंदर कुमारी, दीपिका राणा, इंदु राणा, निश्चिंत जंवाल, बिहारी लाल, कश्मीर सिंह जसवाल, संसार चंद पठानिया और कुशल राणा आदि मौजूद रहे।