फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   बेहतर शिक्षा के लिए मिले दस करोड़ : बाली

बेहतर शिक्षा के लिए मिले दस करोड़ : बाली

Thu, 22 Jun 2017 12:44 AM IST
Updated Thu, 22 Jun 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
बेहतर शिक्षा के लिए मिले दस करोड़ : बाली
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। परिवहन मंत्री जीएस बाली ने नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र की बलधर, ठारू, त्रिंड, बड़ाई, सुनेहड़, मूंदला, उपरला मूमता, बूहला मूमता, झिकली कोठी, अमतराड़ तथा नोगजा गांवों में लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकतर का मौके पर ही निपटारा किया। शेष समस्याओं के शीघ्र निपटारे के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आदेश जारी किए।
विज्ञापन

बाली ने कहा कि मूंदला, सदरपुर, ठारू और समलोटी आदि गांवों के अधिकतर लोग सब्जी उत्पादन का कार्य करते हैं। उनकी उपज को उचित दाम पर बिकबाली के लिए पालमपुर, नगरोटा, कांगड़ा और धर्मशाला के बस अड्डों पर सब्जी बेचने के लिए उपयुक्त स्थान उपलब्ध करवाने पर भी विचार किया जाएगा। किसानों को जैविक विधि से सब्जी उत्पादन को लेकर शिक्षित और प्रेरित करने के लिए शीघ्र ही इन क्षेत्रों में विशेषज्ञों के साथ कैंप लगाए जाएंगे। लोगों को नशे की समस्या को लेकर जागरूक करने के लिए शीघ्र नगरोटा से टांडा मैराथन करवाई जाएगी। बाली ने महिला मंडल भवन बलधर के निर्माण को पांच लाख, श्मशानघाट के रास्ते के निर्माण को संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए, जबकि युवक मंडल त्रिंड को 10 हजार रुपये की नकद, ठारू पंचायत में जगह की उपलब्धता होने पर पशु चिकित्सालय एवं आयुर्वेदिक औषधालय के भवन निर्माण, बड़ाई में वर्षाशालिका के निर्माण को एक लाख रुपये और सुनेहड़ पंचायत में श्मशानघाट के रास्ते के निर्माण की घोषणा की। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज नगरोटा बगवां को बेहतर शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए 10 करोड़ रुपये की राशि पुरस्कार के रूप में केंद्र सरकार ने दी है। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मानसिंह चौधरी, प्रदेश कांग्रेस महासचिव अजय वर्मा, जिला कांग्रेस के महासचिव मनोज मेहता, विभिन्न पंचायतों के प्रधान और अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed