फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Jairam Thakur said The logic of charging fees for making prescriptions in hospitals is ridiculous

Himachal: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बोले- अस्पतालों में पर्ची बनाने के लिए शुल्क लगाने का तर्क हास्यास्पद

Tue, 08 Apr 2025 08:13 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 08 Apr 2025 08:13 PM IST
सार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बसों का किराया 5 से बढ़ाकर 10 करने के पीछे सरकार तर्क देती है कि छुट्टे की समस्या की वजह से यह फैसला लिया गया है। अब अस्पतालों में इलाज करने के लिए पर्ची के नाम पर 10 की फीस को जायज ठहराने के लिए सरकार कह रही है कि लोग अपनी पर्ची खो देते हैं, इसलिए 10 का शुल्क लगाया गया है।

विज्ञापन
Jairam Thakur said The logic of charging fees for making prescriptions in hospitals is ridiculous
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर. - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार की स्थिति बहुत हास्यास्पद हो गई है। जनता पर महंगाई का बोझ लादने के नाम पर सरकार जिस तरह के तर्क दे रही है, वह और भी हास्यास्पद है। बसों का किराया 5 से बढ़ाकर 10 करने के पीछे सरकार तर्क देती है कि छुट्टे की समस्या की वजह से यह फैसला लिया गया है। अब अस्पतालों में इलाज करने के लिए पर्ची के नाम पर 10 की फीस को जायज ठहराने के लिए सरकार कह रही है कि लोग अपनी पर्ची खो देते हैं, इसलिए 10 का शुल्क लगाया गया है, जिससे वे पर्चियां न खोएं।

विज्ञापन


जयराम ठाकुर ने कहा कि अपनी हर नाकामी को अजीबोगरीब तर्क देकर जायज ठहराने का सिलसिला कब रुकेगा। आने वाले दिनों में सरकार अब योजना बना रही है कि किसी भी मरीज को एक साल में एक बार ही नि:शुल्क जांच की जाएगी।
विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि विमल नेगी की संदिग्ध मृत्यु के मामले में चल रही पुलिस की कार्रवाई पर चौतरफा सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। परिजनों की ओर से सरकार की जांच पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। सीबीआई जांच के लिए कैंडल मार्च निकालना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में आंबेडकर सम्मान समारोह में शामिल हुए नेता प्रतिपक्ष
जयराम ठाकुर दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में आयोजित भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहेब आंबेडकर सम्मान समारोह में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि भारत के संविधान के निर्माण में बाबा साहेब के भूमिका अविस्मरणीय है। कांग्रेस ने बाबा साहब के योगदान को कभी उतना महत्व नहीं दिया, जिसके वह हकदार थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed