फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Jairam Thakur said on the occasion of the conclusion of Shivratri Shivdham will be built in Mandi at any cost

Jairam Thakur: शिवरात्रि के समापन अवसर पर बोले नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, हर हाल में बनाएंगे मंडी में शिवधाम

Wed, 05 Mar 2025 05:49 PM IST
अंकेश डोगरा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 05 Mar 2025 05:49 PM IST
सार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि छोटी काशी के नाम से प्रख्यात इस शहर के साथ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी गहरा लगाव रहा है। उनकी प्रेरणा से ही हम शिवधाम जैसे बड़े प्रोजेक्ट से मंडी को बड़ा धार्मिक पर्यटन सर्किट बनाने के लिए प्रयासरत हैं।

विज्ञापन
Jairam Thakur said on the occasion of the conclusion of Shivratri Shivdham will be built in Mandi at any cost
जयराम ठाकुर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से बातचीत करते हुए। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने अंतरराष्ट्रीय मंडी शिवरात्रि महोत्सव के समापन अवसर पर निकली भव्य जलेब में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल के साथ शिरकत की। उन्होंने सुबह देवी देवताओं के दर्शन किए और दोपहर बाद राज्यपाल के साथ राजमाधव राय मंदिर में पहुंचकर पूजा में भाग लिया। सात दिवसीय इस महोत्सव के आखिरी दिन निकली तीसरी भव्य जलेब में करीब 45 देवी देवताओं ने हजारों देवलुओं के साथ नाचते गाते शिरकत की। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मेले के सफल संचालन के लिए जिला प्रशासन और सर्व देवता कमेटी को बधाई दी।

विज्ञापन




उन्होंने कहा कि ये धार्मिक आयोजन देव महाकुंभ से कम नहीं है। इसका एक लंबा इतिहास है और मंडी  की शिवरात्रि अनेकों प्राचीन परंपराओं की संवाहक रही है। बचपन से इस महोत्सव में शामिल होने का सौभाग्य मिलता रहा है जिसका लोगों के अलावा देवताओं को भी वर्ष बाद बेसब्री से इंतजार रहता है। हर वर्ष नए नए श्रृंगार और वस्त्र पहनकर देवता भगवान शिव को समर्पित इस त्यौहार में अपनी हाजरी देने पहुंचते हैं। खास बात शिवरात्रि में ये रहती है कि यहां एक ही जगह 250 से अधिक देवी देवताओं के दर्शन होते हैं। यही कारण है कि दिनभर देवी देवताओं के रथों और मोहरों के दर्शनों को लंबी लाइनें लगती है। 

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस महोत्सव को अंतरराष्ट्रीय स्वरूप देने की दिशा में हमने प्रयास शुरू किए हैं। अढ़ाई सौ करोड़ की लागत से बनने वाले शिवधाम प्रोजेक्ट को मैं हर हाल में पूरा करवाऊंगा। इस प्रोजेक्ट के निर्माण में भले ही सरकार बदलने के बाद कई अड़चनें आई हों लेकिन हम इस सरकार को भी इसका निर्माण आगे बढ़ाने के लिए मजबूर कर देंगे। हमारी सरकार सत्ता में आते ही ये शिवधाम भव्य स्वरूप लेगा और 81 मंदिरों वाले मंडी शहर को हम प्रमुख धार्मिक पर्यटन स्थल बनाएंगे। छोटी काशी के नाम से प्रख्यात इस शहर के साथ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी गहरा लगाव रहा है। उनकी प्रेरणा से ही हम शिवधाम जैसे बड़े प्रोजेक्ट से मंडी को बड़ा धार्मिक पर्यटन सर्किट बनाने के लिए प्रयासरत हैं।

इस दौरान उन्होंने भूतनाथ मंदिर में पूजा की और राज्यपाल के साथ यहां विदाई लेने वाले देवताओं के दर्शन किए। इस दौरान उनके साथ विधायक इंद्र सिंह गांधी, पूर्ण चंद, दलीप ठाकुर और दीप कुमार, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पायल वैद्य, जिलाध्यक्ष निहाल चंद, मेयर वीरेंद्र भट्ट और जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed