फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Jairam Thakur said ban imposed on import of apples from Türkiye and tourists should also not go there

Jairam Thakur: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बोले- तुर्किये के सेब आयात पर लगे प्रतिबंध और पर्यटक भी न जाएं वहां

Fri, 16 May 2025 04:27 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 16 May 2025 04:27 PM IST
सार

Turkey Boycott: नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि तुर्किये के सेब आयात पर प्रतिबंध और भारतीय पर्यटक भी वहां न जाएं तो ये उसपर सबसे बड़ी कूटनीतिक स्ट्राइक होगी। 

विज्ञापन
Jairam Thakur said ban imposed on import of apples from Türkiye and tourists should also not go there
नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के साथ खड़े होने वाले देश तुर्किये से भारत को सभी तरह के व्यापारिक एग्रीमेंट रद्द करने करने चाहिये। वहां के सेब आयात पर प्रतिबंध  और भारतीय पर्यटक भी वहां न जाएं तो ये उसपर सबसे बड़ी कूटनीतिक स्ट्राइक होगी। यही नहीं फ़िल्म जगत के नामी निर्माता निर्देशकों को भी फिल्म शूटिंग के लिए वहां जाने से अब परहेज करना चाहिए।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Boycott Turkey: तुर्की के सेब भारत में बैन क्यों? पाकिस्तान के दोस्त को दुकानदारों का करारा जवाब
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों, एयरबेस और सैन्य ठिकानों को जमींदोज कर दिया वहीं, इससे बौखलाए पाकिस्तान ने मिसाइल और ड्रोन से भारत के सीमावर्ती इलाकों और कई शहरों को निशाना बनाया, लेकिन इंडियन एयर डिफेंस सिस्टम ने हवा में ही इन्हें ढेर कर दिया। इन सबके बीच खबर मिली की भारत के खिलाफ तुर्किये ने पाकिस्तान को ड्रोन देकर मदद की, जिसके बाद देशभर में तुर्किये के सामानों और व्यापार को बहिष्कार की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Himachal Weather: लाहौल की चोटियों पर बर्फबारी, कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि; प्रदेश में इतने दिन बरसेंगे बादल

भारत सरकार ने इसकी शुरुआत भी कर दी है। दो दिन पहले ही तुर्किये कंपनी सेलेबी एयरपोर्ट सर्विस की सिक्योरिटी क्लीयरेंस राष्ट्र हित में तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। यह कंपनी भारत के आठ हवाई अड्डों पर सेवाएं देती थी। पाकिस्तान का साथ देने पर भारत ने यह कदम उठाया है। भारत का यह कदम तुर्किए के टूरिज्म और व्यापारिक हितों को बड़ा झटका देगा। जयराम ठाकुर ने कहा कि भारत-पाकिस्तान के बीच हुए टकराव के दौरान तुर्किये और चाइना ने पाकिस्तान की पूरी मदद की। पाकिस्तान को ड्रोन की सप्लाई की और उसे टेक्निकल मदद भी दी। ऐसे में भारत को तुर्किये के साथ अपने सभी तरह के व्यापारिक एग्रीमेंट रद्द कर देने चाहिए।

ये भी पढ़ें- Apple: भारत में आईफोन बनाकर एपल को कितनी होती है कमाई, यहां बंद किया निर्माण तो क्या नुकसान? जानिए सबकुछ

जयराम ठाकुर ने कहा कि जब तुर्किये में भूकंप के कारण तबाही हुई थी तो भारत ने मानवीय दृष्टिकोण को दर्शाते हुए तुर्किये की खूब मदद की थी, लेकिन अब तुर्किये जिस तरह की हरकतें कर रहा है, वह बर्दाश्त के योग्य नहीं है। आज हर भारतवासी की यही भावना और सोच है कि तुर्किये के साथ सभी तरह के संबंधों को समाप्त कर देना चाहिए। हिमाचल के लोगों की विशेष रूप से यह भावना और मांग है कि तुर्किये से आयात किए जाने वाले सेब पर तुरंत प्रभाव से प्रतिबंध लगा देना चाहिए।

जयराम ठाकुर ने कहा कि तुर्किये के साथ टूरिज्म को लेकर भी सख्त कदम भारत के लोगों को उठाना चाहिए। तुर्किये के पास टूरिज्म आय का एक बड़ा साधन है। हर साल लाखों भारतीय तुर्किये घूमने जाते हैं। ऐसे में यह भारतीय तुर्किये न जाकर देश के ही पर्यटन स्थलों पर घूमने के लिए आएं तो इससे भी तुर्किये को सबक सिखाया जा सकता है। पर्यटक हिमाचल या फिर देश के अन्य स्थानों पर घूमने के लिए जा सकते हैं, जिससे यहां के लोगों को अधिक रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed