फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: imd forecast of Rainfall for six days in many parts , mercury is rising in these districts

Himachal Weather: लाहौल की चोटियों पर बर्फबारी, कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि; प्रदेश में इतने दिन बरसेंगे बादल

Fri, 16 May 2025 03:37 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 16 May 2025 03:37 PM IST
सार

ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा के कई क्षेत्रों में तापमान बढ़ोतरी से दोपहर के समय कुछ जगह लू भी चलने लगी है।

विज्ञापन
Himachal Weather: imd forecast of Rainfall  for six days in many parts , mercury is rising in these districts
लाहाैल की चोटियों पर बर्फबारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में आगामी छह दिनों तक बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान है। लाहौल की चंद्राघाटी में बादल बरसे हैं। रोहतांग व कुंजुम दर्रा के साथ ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई है। निचले इलाकों में बारिश के साथ ओले भी गिरे। इससे घाटी का मौसम और भी ठंडा हो गया है और लोग अभी भी गर्म कपड़े पहनने को मजबूर हैं। वहीं, दोपहर बाद जिला मुख्यालय ढालपुर में बारिश का दौर चलता रहा। रुक-रुक हो रही बारिश से आम लोगों के साथ ढालपुर में सजी दुकानों के दुकानदारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

22 मई तक ऐसा रहेगा माैसम
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 16 से 18 मई के दौरान राज्य के मध्य-उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। आज उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर भी हल्की बारिश हो सकती है। 19 मई को निम्न पर्वतीय-उच्च पर्वतीय कुछ क्षेत्रों और मध्य पर्वतीय अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान है। 20 मई को राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने के आसार हैं। 21 व 22 मई को भी कुछ स्थानों पर माैसम खराब रह सकता है। 19 से 20 मई तक कुछ स्थानों पर अंधड़ चलने का येलो अलर्ट भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान व बारिश
शिमला 14.5, सुंदरनगर 18.9, भुंतर 14.1, कल्पा 7.8, धर्मशाला 17.3, ऊना 18.0, नाहन 18.8, पालमपुर 19.0, सोलन 16.0, मनाली 12.1, कांगड़ा 20.0, मंडी 18.9, बिलासपुर 21.6, हमीरपुर 21.3, चंबा 15.4, जुब्बड़हट्टी 16.8, कुफरी 10.6, कुकुमसेरी 6.7, नारकंडा 10.8, भरमाैर 14.0, रिकांगपिओ 10.9, सियोबाग 12.0, बरठीं 21.5, पांवटा साहिब 31.0,  सराहन 11.0, ताबो 5.3 व बजाैरा में 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  बीती रात को नंगल बांध 13.8, शिलारू 13.2, ऊना 12.6, कटौला 11.1, बीबीएमबी 10.2, ओलिंडा 9.0, सराहन 7.5, रामपुर 7.2, नयना देवी 6.2, पंडोह 6.0 व शिमला में 5.2 मिलीमीटर बारिश हुई।

विज्ञापन

निचले भागों में चढ़ने लगा पारा
 उधर, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा के कई क्षेत्रों में तापमान बढ़ोतरी से दोपहर के समय कुछ जगह लू भी चलने लगी है। ऊना में गुरुवार को अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौजूदा सीजन में यह प्रदेशभर में सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड हुआ। ऊना सहित धर्मशाला, शिमला, कसौली, धौलाकुआं, कांगड़ा में इस सीजन का सबसे अधिक पारा रहा। सुबह नौ बजे से ही गर्म हवाओं ने मैदानी जिलों में लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed