{"_id":"7712a6d6-c531-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"jairam-thakur-is-bjp-candidate-for-mandi-seat","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा उपचुनावः भाजपा से जयराम ठाकुर बने उम्मीदवार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा उपचुनावः भाजपा से जयराम ठाकुर बने उम्मीदवार
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 25 May 2013 05:21 PM IST
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव में मौजूदा विधायक जयराम ठाकुर को उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन
पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने राज्य चुनाव समिति की सिफारिशों को मंजूरी देते हुए आज ठाकुर की उम्मीदवारी की घोषणा की।
ठाकुर भाजपा की प्रेम कुमार धूमल सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।
गौरतलब है कि वीरभद्र सिंह के मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद खाली हुई इस सीट पर 23 जून को उपचुनाव हो रहा है। मतों की गिनती 27 जून को होगी।
कांग्रेस की ओर से वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह को टिकट दिए जाने की संभावना है।