{"_id":"688792cde81846bf42061491","slug":"jagat-singh-negi-said-govt-will-verify-data-related-to-house-collapse-or-disaster-then-help-will-be-released-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल प्रदेश: राजस्व मंत्री बोले- मकान गिरने या आपदा से संबंधित डाटा की पुष्टि करेगी सरकार, तब जारी होगी मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल प्रदेश: राजस्व मंत्री बोले- मकान गिरने या आपदा से संबंधित डाटा की पुष्टि करेगी सरकार, तब जारी होगी मदद
Mon, 28 Jul 2025 08:40 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Mon, 28 Jul 2025 08:40 PM IST
सार
राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के बाद राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि जो नुकसान हुआ है, उसका जो डाटा आया है, उसकी भी पुष्टि होगी। उसके बाद ही मदद जारी की जाएगी।
विज्ञापन
राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी जानकारी देते हुए।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आपदा के दौरान हुए नुकसान के डाटा के तथ्यों की फिर से पुष्टि की जाएगी। इसके लिए राज्य मंत्रिमंडल ने निर्णय लिया है कि जहां मकान नष्ट हुए हैं वहां पर तहसीलदार, कनिष्ठ अभियंता, पटवारी और अन्य टीमें जाएंगी। कितना नुकसान हुआ है, उसका सही मूल्यांकन होगा। राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के बाद राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि केंद्र सरकार ने दो टीमें भेजी हैं। हिमाचल प्रदेश सरकार अपने संसाधनों से पैकेज दे रही है। जो नुकसान हुआ है, उसका जो डाटा आया है, उसकी भी पुष्टि होगी। इसके लिए यह नहीं होगा कि जो डाटा फील्ड से आया है, उसे 100 प्रतिशत सही माना जाए।
विज्ञापन
बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि मुख्यमंत्री और राज्य मंत्रिमंडल ने 2023 और 2024 की तर्ज पर आपदा राहत पैकेज जारी किया है। दोबारा भी आपदा राहत दी जा रही है। इस पैकेज में विशेष बात यह है कि मकान क्षतिग्रस्त होता है, उसे केंद्र के रिलीफ मैनुअल में अभी भी 1,30,000 रुपये दिया जाता है। हिमाचल सरकार इसमें सात लाख रुपये देगी। इसके अलावा कई अन्य तरह के भी प्रावधान किए गए हैं। फसल नुकसान की राशि को भी बढ़ाया गया है।
विज्ञापन