{"_id":"67c067b5a4f8906bdb00e82e","slug":"ipl-2025-punjab-kings-team-will-stay-in-dharamsala-for-11-days-will-arrive-on-may-2-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2025: धर्मशाला में 11 दिन तक रुकेगी पंजाब किंग्स की टीम, दो मई को आएगी, तीन मैच खेलने के बाद 12 को लौटेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IPL 2025: धर्मशाला में 11 दिन तक रुकेगी पंजाब किंग्स की टीम, दो मई को आएगी, तीन मैच खेलने के बाद 12 को लौटेगी
Thu, 27 Feb 2025 06:56 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Thu, 27 Feb 2025 06:56 PM IST
सार
पंजाब की टीम अपने दूसरे होम ग्राउंड अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में 4 मई को लखनऊ के साथ होने वाले मैच के लिए एक मई को पहुंच जाएगी। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
डिजाइन फोटो।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
आईपीएल सीजन-2025 में होने वाले आईपीएल मैचों के दौरान पंजाब किंग्स की टीम 11 दिन धर्मशाला में ठहरेगी। पंजाब की टीम अपने दूसरे होम ग्राउंड अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में 4 मई को लखनऊ के साथ होने वाले मैच के लिए एक मई को पहुंच जाएगी। दो दिन धर्मशाला में अभ्यास करने के बाद चार मई को पंजाब की टीम आईपीएल का मैच खेलेगी।
विज्ञापन
दो मई को धर्मशाला पहुंचेगी लखनऊ सुपर जायंटस की टीम
लखनऊ की टीम चार मई को होने वाले मैच से दो दिन पूर्व ही धर्मशाला आएगी। धर्मशाला में पंजाब किंग्स से मुकाबले से पहले लखनऊ सुपर जायंटस की 27 अप्रैल को मुंबई से मैच मुंबई में मैच खेलेगी। इसके बाद वह कुछ दिन आराम करने के बाद दो मई को धर्मशाला आएगी। वहीं धर्मशाला में होने वाले पहले मुकाबले से पहले पंजाब की टीम का मुकाबला चेन्नई में चेन्नई सुपर किंग्स से 30 अप्रैल को होगा। इस मुकाबले को खेलने के बाद एक मई को पंजाब की टीम धर्मशाला पहुंच जाएगी। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम छह मई को धर्मशाला आएगी। इसके अलावा 11 मई को होने वाले मुकाबले के लिए मुंबई की टीम सात या आठ मई को धर्मशाला पहुंचेगी।
विज्ञापन
धर्मशाला में होने वाले मुकाबले सभी टीमों के लिए अहम होंगे। टीमों के सेमीफाइनल में जाने के लिए यह मैच जीतने भी जरूरी होंगे। पंजाब की टीम धर्मशाला पहले मैच से पहले तीन दिन और अन्य मैचों से पहले दो-दिन अभ्यास करेंगी। जबकि अन्य टीमें एक-एक दिन अभ्यास करने के बाद मैच खेलेंगी। एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने कहा कि पंजाब की टीम एक मई को धर्मशाला पहुंच जाएगी। पंजाब की धर्मशाला में पहला मुकाबला चार मई का लखनऊ के साथ होगा। इसके लिए लखनऊ की टीम दो मई को धर्मशाला आएगी। इसके अलावा दिल्ली की टीम छह मई को और मुंबई की टीम सात या आठ मई को धर्मशाला आएगी।
विज्ञापन