फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   International Kullu Dussehra Dev Maha Kumbh gods and goddesses left for Kullu

International Kullu Dussehra: आपदा को भूल दो दिन बाद लगेगा देव महाकुंभ, देवी-देवता कुल्लू के लिए हुए रवाना

Tue, 30 Sep 2025 03:00 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 30 Sep 2025 03:00 AM IST
सार

Kullu Dussehra: दो अक्तूबर से जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर मैदान में अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव मनाया जाएगा। जिसके लिए सोमवार को दूरदराज के इलाकों के देवी देवता अपने देवालयों से निकल चुके हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
International Kullu Dussehra Dev Maha Kumbh gods and goddesses left for Kullu
कुल्लू दशहरा को रवाना हुए देवता जोगेश्वर महादेव और श्रृंगा ऋषि - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

प्राकृतिक आपदा की मार झेल चुके कुल्लू में दो दिन बाद सबसे बड़ा देव महाकुंभ दशहरा उत्सव शुरू होने वाला है। आपदा को भूलकर देव समाज महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस बार 300 से ज्यादा देवी-देवताओं को कुल्लू दशहरा उत्सव के लिए न्योता दिया गया है। दो अक्तूबर से शुरू हो रहे उत्सव के लिए सोमवार को दूरदराज के इलाकों के देवी देवता अपने देवालयों से निकल चुके हैं। हालांकि, इस बार उत्सव में न तो बॉलीवुड गायकों की महफिल सजेगी और न ही विदेशी कलाकार अपनी संस्कृति की छटा बिखेरते नजर आएंगे। सात संध्याओं में हिमाचल के कलाकार ही रंग जमाएंगे। सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू को भी न्योता दिया गया है।

विज्ञापन

दशहरा उत्सव के लिए आउटर सिराज के देवता खुडीजल महाराज, कोट पझ़ारी, जोगेश्वर महोदव, कुईकंडा नाग और टकरासी नाग सोमवार सुबह अपने-अपने देवालय से पूरे लाव लश्कर के साथ कुल्लू के लिए रवाना हुए। उपरोक्त सभी देवताओं को पहला पड़ाव बंजार के अलग-अलग जगहों पर होगा। दोपहर करीब 2 बजे के आसपास खुडीजल और टकरासी नाग का जलोड़ी दर्रा में मिलन हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

खुडीजल इस बार रघुपुर घाटी के गांव फनौटी व जलोड़ी दर्रा होकर आए हैं। इसे पहले देवता वाया गाड़ागुशैणी होकर आते थे। वहीं, खनाग से अधिष्ठाता कोट पझ़ारी सैकडों साल बाद आ रहे देवता कुईकंडा नाग भी दशकों बाद कुल्लू आ रहे हैं। ये सभी देवता 150 से 200 किमी दूर से आ रहे हैं। सोमवार को आउटर सराज आनी के साथ बंजार और सैंज इलाके से करीब 20 देवी देवता कुल्लू दशहरा को निकल पड़े हैं। सभी देवताओं की सुरक्षा की जिम्मा स्थानीय पुलिस थाना व चौकी की होगी। कारदार शेर सिंह ठाकुर, भागे राम राणा, अमर सिंह ने कहा कि देवता कुल्लू दशहरा में भाग लेने के लिए निकल गए हैं। कहा कि पहला पड़ाव बंजार में होगा उधर, बंजार से देवत शृंगा ऋषि भी अपने देवलुओं के साथ उत्सव के लिए निकल गए हैं। 

विज्ञापन

आउटर सिराज से 16 देवी-देवता होंगे दशहरा में शामिल
भगवान रघुनाथ के सम्मान में मनाए जाने वाले कुल्लू दशहरा में इस बार आउटर सिराज यानी आनी-निरमंड से 16 देवता भाग लेंगे। इनमें खुडीजल महाराज, शमशरी महादेव, व्यास ऋषि, कोट पझारी, जोगेश्वर महादेव, कुईकंडा नाग, टकरासी नाग, चोतरु नाग और बिशलू नाग शामिल है। वहीं, निरमंड से देवता चंभू उर्टू, देवता चंभू रंदल, देवता चंभू कशोली, देवता शरशाई नाग, कुई कंडा नाग घाटू, भुवनेश्वरी माता दुराह, सप्तऋषि थंथल भी कई वर्षों से भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed