फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   independence day 2026 India: Himachal State-level Independence Day celebration in Badsar; CM Sukhu unfurled th

Independence Day: राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में सीएम ने फहराया तिरंगा, जिलों में भी हुए कार्यक्रम

Sat, 15 Aug 2026 11:16 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/हमीरपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/हमीरपुर। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 15 Aug 2026 11:16 AM IST
सार

 independence day 2026 India: हिमाचल प्रदेश में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बड़सर में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। सुबह करीब 11:02 बजे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राष्ट्रीय ध्यज फहराया। इसके बाद उहोंने परेड का निरीक्षण किया। 

विज्ञापन
independence day 2026 India: Himachal State-level Independence Day celebration in Badsar; CM Sukhu unfurled th
बड़सर में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सहित पूरे देश में शनिवार को 80वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया गया। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह शनिवार को हमीरपुर जिले के बड़सर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और भव्य मार्च पास्ट की सलामी ली।  परेड का नेतृत्व परेड कमांडर एवं पुलिस उप अधीक्षक प्रणव चौहान ने किया।  परेड में राज्य पुलिस, आईआरबी धौलाकुआं, आईआरबी पंडोह, जिला पुलिस हमीरपुर, हरियाणा पुलिस, महिला पुलिस, होमगार्ड तथा यातायात पुलिस की टुकड़ियों ने भाग लिया। सेवन स्टार स्कूल बणी, राजकीय डिग्री कॉलेज बड़सर, ब्राइट सन स्कूल बड़सर तथा न्यू ब्राइट सन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बड़सर के विद्यार्थियों ने भी मार्च पास्ट में हिस्सा लिया। पुलिस बैंड और होमगार्ड बैंड ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की भव्यता को और बढ़ाया।  भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की लाभार्थी महिलाओं को चेक वितरित किए। उधर, जिला स्तर पर भी स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किए गए। 

विज्ञापन


स्वतंत्रता दिवस पर गद्दी नृत्य बना आकर्षण का केंद्र
स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में इस बार कांगड़ा का पारंपरिक गद्दी नृत्य आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा। जिला भाषा एवं संस्कृति विभाग की ओर से समारोह में हिमाचल की लोक संस्कृति को प्रमुखता देने की पहल की गई। समारोह में कांगड़ा के कलाकार पारंपरिक गद्दी वेशभूषा में नृत्य प्रस्तुत कर अपनी संस्कृति की झलक प्रस्तु की।। गद्दी नृत्य के माध्यम से कलाकारों ने हिमाचल की समृद्ध लोक परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को मंच पर प्रस्तुत किया। इस अवसर पर राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया, विधायक संजय रतन, सुरेश कुमार, विवेक शर्मा और इंद्र दत्त लखनपाल, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील कुमार शर्मा, पूर्व विधायक मंजीत डोगरा, हिमाचल राज्य वन विकास निगम अध्यक्ष केहर सिंह खाची, हिमाचल भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड अध्यक्ष नरदेव कंवर, हिमाचल ओबीसी वित्त एवं विकास निगम उपाध्यक्ष डॉ. मोहन लाल, कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक अध्यक्ष राम चंद्र पठानिया, हिमाचल प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड अध्यक्ष कुलदीप पठानिया, नशा मुक्ति बोर्ड समन्वयक नरेश कुमार, उप समन्वयक संजय भारद्वाज, एपीएमसी अध्यक्ष अजय शर्मा, हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक निगम अध्यक्ष कर्नल मनीष कुमार, जिला कांग्रेस कमेटी हमीरपुर की अध्यक्ष सुमन भारती, वूल फेडरेशन अध्यक्ष मनोज ठाकुर, कांग्रेस नेता पुष्पेंद्र वर्मा, सुभाष ढटवालिया और रूबल ठाकुर, मुख्य सचिव केके पंत, पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी, उपायुक्त गंधर्वा राठौर, पुलिस अधीक्षक बलबीर ठाकुर तथा अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
विज्ञापन


 

रिज पर 13 टुकड़ियों ने किया भव्य मार्च पास्ट
 ऐतिहासिक रिज मैदान पर स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया। इस दाैरान 13 टुकड़ियों ने भव्य मार्च पास्ट किया। इनमें हिमाचल पुलिस, होमगार्ड व यातायात पुलिस की टुकड़ी भी शामिल रही। एनसीसी, एनएसएस, भारत स्काउट एवं गाइड के साथ हिमाचल पुलिस और गृह रक्षक बैंड भी मार्च पास्ट का हिस्सा रहे।  इसके बाद रिज पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं। सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिमाचली संस्कृति की खास झलक दिखी। राजकीय कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने किन्नौरी नृत्य प्रस्तुत किया। कोटशेरा महाविद्यालय के विद्यार्थी हिमाचली नाटी प्रस्तुत की। शोघी के नृत्य कला केंद्र की टीम गिद्दा पेश किया। डाइट शामलाघाट के विद्यार्थियों ने नाटी प्रस्तुत की। छोटा शिमला के संभोता तिब्बती विद्यालय के छात्र याक नृत्य किया। जवाहर लाल नेहरू राजकीय ललित कला महाविद्यालय के विद्यार्थी देशभक्ति गायन किया।  समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया। 

विज्ञापन

 स्वतंत्रता दिवस पर कुल्लू में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने फहराया तिरंगा
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कुल्लू में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। समारोह में विभिन्न विभागों की झांकियों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम के वीरों और देश की एकता एवं अखंडता के लिए किए गए उनके योगदान को याद किया गया। उद्योग मंत्री ने कहा कि देश की आजादी अनेक स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। उन्होंने सभी से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने और प्रदेश के विकास में अपना योगदान देने का आह्वान किया।

विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय धर्मपुर खेल मैदान में धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
राजकीय महाविद्यालय धर्मपुर के खेल मैदान में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव से ओत-प्रोत माहौल में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस समारोह में उपमंडलाधिकारी धर्मपुर जोगिंदर पटियाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी। जैसे ही तिरंगा आसमान में लहराया, पूरा परिसर राष्ट्रभक्ति के नारों और देशभक्ति के जज्बे से गूंज उठा। समारोह की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुई। इसके बाद पुलिस जवानों, एनसीसी कैडेट्स तथा एनएसएस स्वयंसेवियों ने अनुशासित एवं आकर्षक मार्चपास्ट प्रस्तुत किया। मुख्यातिथि जोगिंदर पटियाल ने परेड का निरीक्षण किया, जबकि विभिन्न टुकड़ियों ने शानदार कदमताल करते हुए तिरंगे को सलामी दी। परेड के दौरान जवानों और स्वयंसेवियों में देशसेवा एवं राष्ट्रभक्ति का उत्साह देखते ही बनता था। समारोह में क्षेत्र के विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, पूर्व सैनिक, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि, विद्यार्थी, शिक्षक तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। तहसीलदार धर्मपुर प्रवीण शर्मा, कर्नल रूप चंद तथा कर्नल मनमोहन सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने समारोह में विशेष रूप से शिरकत कर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों और देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक याद किया। मुख्य समारोह के दौरान देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रमों ने भी उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। 

चंबा में स्वतंत्रता दिवस पर उपमुख्यमंत्री ने फहराया तिरंगा, शहीदों को किया नमन
 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने चंबा में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और स्वतंत्रता सेनानियों तथा देश के लिए वीरगति पाने वाले वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीरों का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार प्रदेश के हर क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कर रही है। पंजाब और हरियाणा से जुड़े हिमाचल के हक का मामला सर्वोच्च न्यायालय तक पहुंचाया गया है। सरकार प्रदेश के हितों की मजबूती से पैरवी कर रही है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के हित में सत्ता संभालने के बाद पहली ही कैबिनेट बैठक में महत्वपूर्ण फैसला लिया गया। प्रदेश में पुरानी पेंशन योजना बहाल करना सरकार का अहम कदम रहा है। चंबा जिले के विकास के लिए भी सरकार आने वाले समय में कई महत्वपूर्ण कदम उठाएगी। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विकास की गति को आगे बढ़ा रही है।

बागवानों के लिए सरकार नई नीति बनाने जा रही: अनिरूद्ध सिंह
80वें स्वतंत्रता दिवस का जिला स्तरीय समारोह मंडी शहर के सेरी मंच पर मनाया गया। समारोह में ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री अनिरूद्ध सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। सबसे पहले उन्होंने शहीद स्मारक पर जाकर शहीदों को नमन किया और बाद इसके राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करके श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इसके बाद राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड का निरीक्षण करके सलामी ली। परेड में पुलिस और होमगार्ड की पुरुष व महिला टुकडियों सहित, एनसीसी, एनएसएस और पुलिस बैंड सहित अन्यों ने भाग लेकर सलामी दी। अपने संबोधन में अनिरूद्ध सिंह ने कहा कि देश की आजादी में अपना अमूल्य योगदान देने वालों को देश कभी नहीं भुला सकता। हिमाचल प्रदेश के रणबांकुरों का भी देश की आजादी में जो योगदान रहा है, उसके लिए हम सदा उनके ऋणी रहेंगे। अनिरूद्ध सिंह ने कहा कि बागवानों के लिए प्रदेश सरकार नई नीति बनाने जा रही है जिसके तहत 82 हजार लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। सरकार इस नीति पर काम कर रही है। उन्होंने बताया कि मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत भी नुकसान होने पर किसानों को प्रदेश सरकार द्वारा मदद प्रदान की जा रही है। समारोह के दौरान देशभक्ति से प्रेरित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए गए। उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मुख्यातिथि द्वारा सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों व नेताओं सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

 धर्मशाला में बारिश के बीच हुआ जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह
कांगड़ा जिले का जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह धर्मशाला में आयोजित किया गया। कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने समारोह की अध्यक्षता की और राष्ट्रीय ध्यज फहराया। उन्होंने शहीद समारक पर बलिदानियों व स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी। 

ठोडो मैदान में स्वास्थ्य मंत्री ने ली परेड की सलामी
ठोडो मैदान में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इसमें पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट एंड गाइड समेत विभिन्न स्कूली बच्चों ने परेड कर सलामी दी। इसमें स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और परेड की सलामी ली।

प्रदेश हाईकोर्ट में उत्साह के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस 
 हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में भी स्वतंत्रता दिवस बहुत जोश और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया के राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुई, जिसके बाद हिमाचल प्रदेश पुलिस बैंड ने राष्ट्रगान बजाया। मुख्य न्यायाधीश ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया। इस अवसर पर हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस विवेक सिंह ठाकुर, जस्टिस संदीप शर्मा, जस्टिस ज्योत्सना रेवाल दुआ, जस्टिस सुशील कुकरेजा, जस्टिस वीरेंद्र सिंह, जस्टिस रंजन शर्मा, जस्टिस बिपिन चंद्र नेगी, जस्टिस राकेश कैंथला, जस्टिस जिया लाल भारद्वाज और जस्टिस रोमेश वर्मा उपस्थित थे। इस अवसर पर झारखंड हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस तरलोक सिंह चौहान, हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस एके गोयल और जस्टिस वीके शर्मा, एडवोकेट जनरल, रजिस्ट्रार जनरल, रजिस्ट्रार, शिमला में तैनात न्यायिक अधिकारी, वरिष्ठ अधिवक्ता, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अन्य सदस्य और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे। हाईकोर्ट रजिस्ट्री, जिला न्यायालय शिमला, एडवोकेट जनरल कार्यालय, भारत के असिस्टेंट सॉलिसिटर जनरल, एचपी न्यायिक अकादमी, एचपी राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण और हाईकोर्ट परिसर में स्थित अन्य कार्यालयों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed