फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   IGNOU exams from 2 December 27 thousand students will appear

IGNOU Exams: दो दिसंबर से इग्नू की परीक्षाएं, 27 हजार विद्यार्थी बैठेंगे, विदेशों में भी बनाए केंद्र; जानें

Fri, 29 Nov 2024 06:30 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 29 Nov 2024 06:30 PM IST
सार

इग्नू सत्रांत परीक्षाएं दो दिसंबर से 9 जनवरी तक होंगी। विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षाओं के लिए पात्रता पूरी करने वाले विद्यार्थियों को प्रवेश-पत्र जारी कर दिए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
IGNOU exams from 2 December 27 thousand students will appear
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) की विभिन्न डिग्री, डिप्लोमा कोर्स की सत्रांत परीक्षाएं दो दिसंबर से 9 जनवरी तक होंगी। इग्नू ने इसके लिए प्रदेश में 31 केंद्र स्थापित किए हैं। इन केंद्रों में करीब 27 हजार विद्यार्थी परीक्षा देंगे। विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षाओं के लिए पात्रता पूरी करने वाले विद्यार्थियों को प्रवेश-पत्र जारी कर दिए गए हैं। विद्यार्थी अपने प्रवेश पत्र इग्नू की वेबसाइट www.ignou.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


इधर, इग्नू ने जेल बंदी छात्रों के लिए कारागारों में भी परीक्षा केंद्र बनाए हैं, इसके अलावा विदेशों में भी परीक्षाओं के लिए केंद्र स्थापित किए हैं। परीक्षा केंद्रों को निर्देश दिए गए हैं कि यदि किसी विद्यार्थी के पास प्रवेश-पत्र नहीं है और उसका नाम परीक्षार्थी सूची में है, तो विद्यार्थी को परीक्षा में बैठने के लिए अनुमति प्रदान की जाए। परीक्षा के दौरान विश्वविद्यालय और सरकार की ओर से जारी वैध पहचान-पत्र (आईकार्ड) उनके पास होना चाहिए। परीक्षा हॉल के अंदर मोबाइल फोन की अनुमति नहीं है। परीक्षाएं करवाने के लिए इग्नू प्रबंधन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षाओं में के लिए प्रदेश भर में स्थापित किए गए 31 केंद्रों में 27 हजार से अधिक छात्र अपीयर होंगे।
विज्ञापन


जेल बंदी विद्यार्थियों के लिए कारागारों में भी परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसके अलावा विदेशों में भी परीक्षाओं के लिए इग्नू ने केंद्र बनाए हैं। परीक्षा संबंधी अधिक जानकारी के लिए इग्नू परीक्षा केंद्र, अध्ययन केंद्र या इग्नू क्षेत्रीय केंद्र शिमला के दूरभाष नंबर 0177-2624612 पर संपर्क किया जा सकता है- डॉ. योगेंद्र यादव, इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक

विज्ञापन
विज्ञापन

दीक्षांत समारोह में 816 डिग्रियां, 12 स्वर्ण पदक प्रदान करेगी नौणी विवि
नौणी विवि एक दिसंबर को अपना 40वां स्थापना दिवस मनाएगा। इस दिन विश्वविद्यालय का 13वां दीक्षांत समारोह भी होगा। राज्यपाल और विश्वविद्यालय के कुलाधिपति शिव प्रताप शुक्ल दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता करेंगे। बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी दीक्षांत भाषण प्रस्तुत करेगें। यह कार्यक्रम डॉ. एलएस नेगी सभागार में करवाया जाएगा। दीक्षांत समारोह के दौरान ओद्यौनिकी एवं वानिकी, बीटेक बायोटेक्नोलॉजी और एमबीए कार्यक्रमों में 495 स्नातक, और 222 स्नातकोत्तर और 99 डॉक्टरेट डिग्रियों सहित कुल 816 डिग्रियां प्रदान की जाएंगी। इसके अलावा दीक्षांत समारोह के दौरान 12 स्वर्ण पदक और 461 मेरिट प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाएंगे। औपचारिक रूप से तो विवि की स्थापना 1 दिसंबर 1985 में हुई लेकिन विश्वविद्यालय का अस्तित्व सोलन के कृषि कॉलेज से जुड़ा है, जो वर्ष 1962 में शुरू हुआ था। स्थापना के बाद से ही नौणी विश्वविद्यालय का शिक्षा, शोध और विस्तार में उत्कृष्टता का लंबा इतिहास रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed