फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HRTC bus accident in Nankhari shimla, many passengers injured

HRTC Bus Accident: सड़क से 100 फीट नीचे गिरी एचआरटीसी बस; परिचालक सहित दो की मौत, 20 यात्री घायल

Wed, 15 Jul 2026 08:53 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर बुशहर।
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर बुशहर। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 15 Jul 2026 08:53 PM IST
सार

हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की एक बस अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 100 फीट नीचे गिर गई।  प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में एक यात्री की माैत हो गई है जबकि करीब 15 घायल हैं।

विज्ञापन
HRTC bus accident in Nankhari shimla, many passengers injured
ननखड़ी के घटोला के पास एचआरटीसी बस हादसा। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के ननखड़ी पुलिस थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की एक बस अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 100 फीट नीचे गिर गई। हादसे में दो यात्रियों की माैत हो गई जबकि 20 घायल हैं। जानकारी के अनुसार रामपुर से खोलीघाट जा रही एचआरटीसी की बस नंबर एचपी-06ए-6454 बुधवार शाम करीब 6:30 बजे तहसील ननखड़ी के गरटोला के समीप सड़क से करीब  नीचे जा गिरी। हादसा रामपुर-खड़ाहण-कोटाधार-खोलीघाट मार्ग पर हुआ। मृतकों की पहचान बस परिचालक जय प्रकाश नेगी और 72 वर्षीय दाखू राम के रूप में हुई है। 

विज्ञापन

हादसे के दाैरान बस में सवार थे 22 यात्री
हादसे वाली जगह पर कई रिहायशी घर भी थे। गनीमत रही कि कोई घर बस की चपेट में नहीं आया। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग दुर्घटनाग्रस्त बस के पास पहुंचे। ननखड़ी थाना में भी सूचना दी गई। स्थानीय लोगों ने मदद कर घायलों को सड़क तक पहुंचाया गया, जहां से एंबुलेंस और निजी वाहनों से रामपुर के महात्मा गांधी चिकित्सा सेवा परिसर खनेरी लाया गया।  हादसे के दाैरान बस में करीब 22 यात्री सवार थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के परिजनों को 20 हजार रुपये की फौरी राहत
मृतक जय प्रकाश नेगी गांव घड़ोली डाकघर खूनी ननखड़ी के निवासी थे। दाखू राम गांव शाहडू ननखड़ी के रहने वाले थे। उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की। जिला प्रशासन ने स्थानीय मृतक के परिजनों को 20 हजार रुपये की फौरी राहत राशि तत्काल जारी कर दी है। अन्य मृतक के परिजनों को रिपोर्ट आने के बाद राहत दी जाएगी। प्रशासन की टीम घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है। एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र नेगी अस्पताल में उपचार और राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। उपायुक्त ने बताया कि प्रशासन राहत नियमों के तहत कार्य कर रहा है। जिला प्रशासन ने दुर्घटना से प्रभावित परिवारों और घायलों को हरसंभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed