{"_id":"67e571424065dd90c40364b1","slug":"hrtc-board-of-directors-meeting-work-order-for-purchasing-297-e-buses-and-24-super-luxury-buses-approved-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: एचआरटीसी निदेशक मंडल की बैठक, 297 ई-बसें और 24 सुपर लग्जरी बसें खरीदने के वर्क आर्डर को मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: एचआरटीसी निदेशक मंडल की बैठक, 297 ई-बसें और 24 सुपर लग्जरी बसें खरीदने के वर्क आर्डर को मंजूरी
Thu, 27 Mar 2025 09:09 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Thu, 27 Mar 2025 09:09 PM IST
सार
वीरवार को उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में एचआरटीसी निदेशक मंडल की बैठक हुई। जिसमें 297 ई-बसें और 24 सुपर लग्जरी बसें खरीदने के वर्क आर्डर को मंजूरी दी गई।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री एचआरटीसी निदेशक मंडल की बैठक की अध्यक्षता करते हुए।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
एचआरटीसी निदेशक मंडल की बैठक में 297 ई-बसें और 24 सुपर लग्जरी बसें खरीदने के वर्क आर्डर को मंजूरी दी गई। वीरवार को उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्ष में निदेशक मंडल की बैठक आयोजित हुई।
विज्ञापन
निगम के उपाध्यक्ष विजय वर्मा भी बैठक में उपस्थित रहे। उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि 297 टाइप-1 ई-बसों की खरीद को लेकर सभी औपचारिकताएं पूरी की जा चुकी है। खरीद कमेटी की सिफारिशों को निदेशक मंडल ने स्वीकार कर लिया है, अब बस खरीद का प्रस्ताव मंत्रिमंडल को सूचनार्थ भेजा जाएगा। सरकार ने 3 माह के भीतर इन बसों का संचालन शुरू करने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन
निदेशक मंडल ने 37 सीटर 250 डीजल बसों के टेंडर करने और 24 सुपर लग्जरी बसें खरीदने के लिए वर्क आर्डर को भी मंजूरी दी गई। बैठक में निदेशक मंडल के सदस्यों के अलावा प्रधान सचिव आरडी नजीम, प्रबंध निदेशक एचआरटीसी डा. निपुण जिंदल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन