फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hrithik stole car parking in Shimla

शिमला में पार्किंग से रितिक ने चुरा ली कार

Tue, 11 Feb 2014 02:12 PM IST
अमर उजाला, शिमला
अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 11 Feb 2014 02:12 PM IST
विज्ञापन
Hrithik stole car parking in Shimla
गाड़ी पार्क कर पार्किंग से बाहर निकल रहे एक युवक की जेब से रितिक ने गाड़ी की चाबी चुरा ली थी। रितिक की इस हरकत से कैटरीना भड़क गईं। कैटरीना का कहना था कि जब अपने पास गाड़ी है, तो गाड़ी चुराने की क्या जरूरत है? मौका था हिल्सक्वीन में बॉलीवुड फिल्म ‘बैंग बैंग’ की शूटिंग का। सोमवार को शूटिंग यूनिट सुबह करीब 11 बजे पार्किंग पर पहुंची। 12 बजे रितिक रोशन और कैटरीना कैफ भी पार्किंग में पहुंच गए। सवा 12 बजे के बाद शूटिंग का सिलसिला शुरू हुआ, जो दोपहर बाद तीन बजे तक चलता रहा। साढ़े तीन बजे शूटिंग यूनिट जाखू की ओर रवाना हो गई। जाखू में रितिक रोशन पर स्टंट सीन फिल्माए गए। शूटिंग देखने के लिए सोमवार को भी लोगों का हुजूम उमड़ा। शूटिंग देखने के लिए लोगों ने सर्कुलर रोड पर सड़क किनारे गाड़ियां खड़ी कर दीं, जिसके कारण बार-बार जाम की स्थिति बनती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed