{"_id":"6835d59f75354cacf50c89fa","slug":"hpu-shimla-phd-admission-will-be-based-on-net-score-new-rules-approved-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPU Shimla: पीएचडी में नेट स्कोर पर मिलेगा प्रवेश, नए नियम मंजूर; जानें विस्तार से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HPU Shimla: पीएचडी में नेट स्कोर पर मिलेगा प्रवेश, नए नियम मंजूर; जानें विस्तार से
Tue, 27 May 2025 08:39 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Tue, 27 May 2025 08:39 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के सभी विभागों में अब पीएचडी में प्रवेश नेट स्कोर के आधार पर पर ही मिलेगा। विश्वविद्यालय अपने स्तर पर विभागों की पीएचडी प्रवेश परीक्षा आयोजित नहीं करेगा। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
एचपीयू शिमला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की अकादमिक परिषद की स्थायी समिति की अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. बी के शिवराम की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में सभी संकायों के अधिष्ठाताओं और मनोनीत सदस्यों ने इसमें भाग लिया। बैठक में समिति ने एनईपी-2020 को यूजी डिग्री कोर्स में लागू करने के लिए बनाए सिलेब्स को मंजूरी दे दी। ये सिलेब्स बोर्ड ऑफ स्टडीज और संकाय से मंजूरी के बाद स्वीकृति को शैक्षणिक परिषद में लाए गए थे।
बैठक में यूजीसी के पीएचडी प्रवेश के लिए नए नियमों को स्वीकारते हुए प्रवेश को बनाए नियमों को मंजूरी दी गई। इसके अनुसार विश्वविद्यालय के सभी विभागों में अब पीएचडी में प्रवेश नेट स्कोर के आधार पर पर ही मिलेगा। विश्वविद्यालय अपने स्तर पर विभागों की पीएचडी प्रवेश परीक्षा आयोजित नहीं करेगा। समिति ने पीएचडी प्रवेश के लिए यूजीसी के रेगुलेशन के आधार पर बनाए नियमों को स्वीकृति दे दी। विवि में भविष्य में पीएचडी में प्रवेश इन्हीं नियमों के अनुसार मिलेगा। प्रवेश प्रक्रिया में नियमों को लागू कर दिया जाएगा। जल्द विवि पीएचडी की प्रवेश प्रक्रिया भी इन नए नियमों के अनुसार शुरू करने जा रहा है।
पीएचडी में अब दो की जगह तीन विषयों की परीक्षाएं होंगी। विवि के अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. बीके शिवराम ने कहा कि बैठक में जरूरी विषयों के प्रस्ताव को ही मंजूरी दी है। इसमें पाठ्यक्रम और नए प्रवेश संबंधित मामले ही थे, जिन्हें स्वीकृति दी गई है।
विज्ञापन
एमएससी डाटा साइंस, एआई के लिए होगी प्रवेश परीक्षा
बैठक में इसी सत्र से एमएससी डाटा साइंस और एमएससी आर्टिफिश्यिल इंटेलिजेंस के शुरू किए जा रहे अलग-अलग कोर्स के बैच बिठाने को प्रवेश परीक्षा करवाने का फैसला लिया गया। इन दोनों एमएससी कोर्स के लिए बनाए सिलेब्स को भी स्थायी समिति ने मंजूरी दी। विश्वविद्यालय जल्द इन कोर्सों के लिए आवेदन आमंत्रित कर प्रवेश परीक्षा का शेड्यूल जारी करेगा।