{"_id":"683877bc27d4b8ea0c0c1ad1","slug":"hpu-shimla-pg-exams-from-12th-internal-assessment-has-to-be-uploaded-by-5th-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPU Shimla: एचपीयू की पीजी परीक्षाएं 12 से, इंटरनल असेसमेंट 5 तक करनी होगी अपलोड; इतने विद्यार्थी होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HPU Shimla: एचपीयू की पीजी परीक्षाएं 12 से, इंटरनल असेसमेंट 5 तक करनी होगी अपलोड; इतने विद्यार्थी होंगे शामिल
Fri, 30 May 2025 03:00 AM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Fri, 30 May 2025 03:00 AM IST
सार
HPU Shimla: एचपीयू शिमला में स्नातकोत्तर डिग्री, डिप्लोमा तथा प्रोफेशनल स्नातक डिग्री कोर्स की परीक्षाएं 12 जून से शुरू होंगी। 5 जून तक हर छात्र की इंटरनल असेसमेंट (आईए) अपलोड और वैरिफाई करने के निर्देश जारी किए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
एचपीयू शिमला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा संचालित स्नातकोत्तर डिग्री, डिप्लोमा तथा प्रोफेशनल स्नातक डिग्री कोर्स की परीक्षाएं 12 जून से शुरू होंगी। इन परीक्षाओं के लिए विश्वविद्यालय ने संबंधित विभागों, कॉलेजों और शिक्षण संस्थानों को निर्देश दिए हैं कि वे 5 जून तक हर छात्र की इंटरनल असेसमेंट (आईए) अपलोड और वैरिफाई करें, अन्यथा परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड जनरेट नहीं होंगे।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय परीक्षा नियंत्रक के अनुसार यह निर्देश विश्वविद्यालय परिसर, संबद्ध कॉलेज, निजी शिक्षण संस्थानों तथा अन्य मान्यता प्राप्त संस्थानों पर लागू होंगे। आईए में छात्रों की उपस्थिति, हाउस टेस्ट के अंक, सेमीनार, प्रेजेंटेशन व अन्य गतिविधियों के अंक शामिल होंगे। इनकी प्रविष्टि तय समय सीमा के भीतर करनी अनिवार्य है।
विज्ञापन
इन परीक्षाओं में 30,913 से अधिक विद्यार्थी भाग लेंगे। इनमें 19,000 से अधिक पीजी कोर्स के छात्र हैं। परीक्षा दूसरे और चौथे सेमेस्टर के लिए होगी। विश्वविद्यालय ने हाल ही में पीजी कोर्सों के हाउस टेस्ट संचालित किए थे। इनका मूल्यांकन पूर्ण कर आईए में अंक प्रविष्टि भी 5 जून तक करनी होगी। बिना आईए के छात्रों को परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
इन कोर्स की शुरू होनी है सेमेस्टर परीक्षाएं
विश्वविद्यालय की बारह जून से शुरू हो रही पीजी डिग्री और कोर्स की परीक्षाओं में सभी एमए कोर्स, एमपीएड, एमएससी, एम कॉम, एलएलबी, एमबीए, पीजी डिप्लोमा, एमसीए, एमटीटीएम, वार्षिक और सेमेस्टर परीक्षा वाले डिप्लोमा कोर्स, बी लिब, एम लिब, एम टेक के अलावा बीएएलएलबी, यूआईटी में संचालित किए जा रहे इंजीनियरिंग कोर्स की सेमेस्टर परीक्षाएं शामिल हैं।