फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPU Shimla gets permanent registrar recruitment process may move forward

HPU Shimla News: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय को मिला स्थाई कुलसचिव, आगे बढ़ सकती है भर्ती प्रक्रिया

Tue, 13 May 2025 02:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 13 May 2025 02:00 AM IST
सार

HPU Shimla: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में वरिष्ठ एचएएस अधिकारी ज्ञान सागर नेगी को विवि के कुलसचिव के पद पर तैनाती दी गई है। 

विज्ञापन
HPU Shimla gets permanent registrar recruitment process may move forward
एचपीयू शिमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने रविवार को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में स्थायी कुलसचिव की तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं। इससे विवि में 2020 और 21 में विज्ञापित किये गए गैर शिक्षकों के पदों की अटकी भर्ती प्रक्रिया के आगे बढ़ने की संभावना है।

विज्ञापन


पूर्व में विवि के कुलसचिव रहे डॉ. विरेंद्र कुमार शर्मा ही नए पद के साथ कुलसचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारियों को पूरा कर रहे थे। ताजा आदेशों में वरिष्ठ एचएएस अधिकारी ज्ञान सागर नेगी को विवि के कुलसचिव के पद पर तैनाती दी गई है। तीन साल से खाली कुलपति के पद की तरह कुलसचिव के पद पर भी अतिरिक्त कार्यभार देकर रूटीन के काम निपटाए जा रहे थे।

विज्ञापन

सरकार से विवि प्रशासन ने युक्तिकरण कर बहुत जरूरी पदों को भरने के लिए मंजूरी मांगी है। इसके आते ही अब स्थाई कुलसचिव भर्ती की प्रक्रिया को आगे बढ़ा सकते है। वहीं शिक्षकों के हाल ही में विज्ञापित किये गए पदों की भर्ती प्रक्रिया के भी तय समय अवधि में पूरा होने में अब शायद ही कोई मुश्किल पेश आए।

गैर शिक्षक संघ और ईसी और कोर्ट के सदस्यों ने मुख्यमंत्री के स्थाई कुलपति और स्थाई कुलसचिव की जल्द तैनाती की मांग को मुलाकात कर प्रमुखता से उठाया था। गैर शिक्षक कर्मचारियों को कुलसचिव की तैनाती के बाद अटकी पदोन्नति और मांगों के पूरा होने की उम्मीद भी जगी है।

विवि के गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने माना कि उनकी स्थायी कुलसचिव की मांग के पूरा होने पर अब विवि में आम कर्मचारियों की मांगें पूरी होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed