फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPRCA TGT recruitment date extended again candidates angry

HPRCA: टीजीटी भर्ती की तिथि फिर बढ़ी, अभ्यर्थियों में रोष; परीक्षा के लिए अब एक माह और इंतजार

Thu, 31 Jul 2025 02:00 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 31 Jul 2025 02:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने टीजीटी भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि फिर बढ़ा दी है। ऐसे में अभ्यर्थियों में रोष है। 

विज्ञापन
HPRCA TGT recruitment date extended again candidates angry
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग की ओर से टीजीटी भर्ती के लिए तीसरी बार आवेदन तिथि बढ़ाए जाने पर अभ्यर्थियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। अभ्यर्थियों का कहना है कि दो बार तिथि बढ़ने के बावजूद महज दो हजार नए आवेदन आए हैं, जबकि अधिकतर पात्र अभ्यर्थी पहले ही आवेदन कर चुके थे।

विज्ञापन

टीजीटी के 937 पदों के लिए मई में भर्ती विज्ञापन जारी किया गया था। इसमें टीजीटी आर्ट्स के 437, नॉन मेडिकल के 343 और मेडिकल के 169 पद शामिल हैं। अब तक इस भर्ती के लिए 65,189 आवेदन मिल चुके हैं। पहले अंतिम तिथि 3 जुलाई थी, जिसे बढ़ाकर 17 और फिर 31 जुलाई किया गया। अब तीसरी बार आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त तक कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभ्यर्थियों रीना देवी, रचना शर्मा, कांता देवी, राहुल शर्मा और अभिषेक ठाकुर ने आरोप लगाया कि आपदा का हवाला देकर लगातार तिथि बढ़ाई जा रही है, जिससे परीक्षा में जानबूझकर देरी हो रही है। उनका कहना है कि आवेदन प्रक्रिया को लगभग दो माह हो चुके हैं और आपदा से प्रभावित अभ्यर्थियों को आवेदन का पर्याप्त अवसर मिल चुका है। ऐसे में आयोग को अब परीक्षा की तिथि घोषित कर भर्ती प्रक्रिया को जल्द पूरा करना चाहिए।

विज्ञापन

तीन साल से सरकारी नौकरी का इंतजार
अभ्यर्थियों का कहना है कि करीब तीन वर्षों से राज्य चयन आयोग के माध्यम से कोई बड़ी भर्ती नहीं हुई है। ऐसे में नवगठित आयोग की यह पहली भर्ती प्रक्रिया समय पर संपन्न होनी चाहिए, ताकि लंबे समय से नौकरी का इंतजार कर रहे हजारों युवाओं को राहत मिल सके। अभ्यर्थियों का कहना है कि दो दफा आवेदन तिथि को बढ़ाने पर महज दो हजार अतिरिक्त अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। बड़ा वर्ग दस जुलाई से पहले ही आवेदन कर चुका है।

प्रारंभिक शिक्षा विभाग निदेशालय की ओर से आयोग को आवेदन तिथि को बढ़ाए जाने के लिए आग्रह किया गया था। आयोग की ओर से तिथि को बढ़ाया गया है। आपदाग्रस्त कुछ क्षेत्रों में बिजली और इंटरनेट की कनेक्टिविटी नहीं हो सकी है। ऐसे में पात्र अभ्यर्थी परीक्षा से वंचित न रहें, यह जरूरी है। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों से अपील है कि समय का सदुपयोग कर परीक्षा की तैयारी करें। - डॉ. विक्रम महाजन, सचिव, हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed