{"_id":"68ac7c51f3cc450af602363c","slug":"hppsc-chairman-to-get-48-thousand-rupees-pension-members-to-get-45-thousand-rupees-pension-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: राज्य लोकसेवा आयोग के अध्यक्ष को 48, सदस्यों को मिलेगी 45 हजार रुपये पेंशन; अधिसूचना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: राज्य लोकसेवा आयोग के अध्यक्ष को 48, सदस्यों को मिलेगी 45 हजार रुपये पेंशन; अधिसूचना जारी
Tue, 26 Aug 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Tue, 26 Aug 2025 05:00 AM IST
सार
हिमाचल प्रदेश में राज्य लोकसेवा आयोग के अध्यक्ष को 48 हजार रुपये और सदस्यों को 45 हजार रुपये पेंशन मिलेगी। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश लोकसेवा आयोग
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य लोकसेवा आयोग के अध्यक्ष को 48 हजार रुपये और सदस्यों को 45 हजार रुपये पेंशन देने की अधिसूचना जारी कर दी है। सोमवार को कार्मिक विभाग की ओर से राजपत्र में जारी अधिसूचना में बताया गया कि आयोग के उन पूर्व अध्यक्षों और सदस्यों को बढ़ी हुई पेंशन का लाभ मिलेगा जो अपनी नियुक्ति के समय सरकारी या सार्वजनिक क्षेत्र में नौकरी नहीं कर रहे थे। संशोधन में उन व्यक्तियों को स्पष्ट रूप से शामिल नहीं किया गया है जो आयोग में नियुक्ति से पहले सरकारी या संबंधित सेवा में थे। ये व्यक्ति संशोधित नियम 11-ए के तहत बढ़ी हुई पेंशन लाभ के पात्र नहीं होंगे।
लोकसेवा आयोग (सदस्य) विनियम, 1974 के संशोधित नियम 11-ए के अनुसार, वे व्यक्ति जो अपनी नियुक्ति से पहले केंद्र या राज्य सरकार, स्थानीय प्राधिकरणों, विश्वविद्यालयों, मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों, संबद्ध कॉलेजों या अन्य सरकारी नियंत्रित निकायों में किसी भी पद पर कार्यरत नहीं थे, अब एक निश्चित मासिक पेंशन के पात्र होंगे। पूर्व अध्यक्षों को सेवा के प्रत्येक पूर्ण वर्ष के लिए 8,000 रुपये प्रति माह और अधिकतम 48,000 रुपये प्रति माह तक मिलेंगे। पूर्व सदस्यों को सेवा के प्रत्येक पूर्ण वर्ष के लिए 7,500 रुपये प्रति माह मिलेंगे, जिसकी अधिकतम सीमा 45,000 रुपये प्रति माह होगी। इसके अलावा मूल पेंशन राशि में 6 फीसदी की वार्षिक वृद्धि लागू होगी।