{"_id":"6a0729cbdfd3fcb2e8096824","slug":"hpbose-not-may-31st-the-deled-entrance-exam-will-now-be-held-on-this-day-the-board-has-announced-the-new-dat-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPBOSE: 31 मई नहीं अब इस दिन होगी डीएलएड प्रवेश परीक्षा, बोर्ड ने नई तिथि की घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HPBOSE: 31 मई नहीं अब इस दिन होगी डीएलएड प्रवेश परीक्षा, बोर्ड ने नई तिथि की घोषित
Fri, 15 May 2026 07:43 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 15 May 2026 07:43 PM IST
सार
पहले प्रवेश परीक्षा का आयोजन 31 मई को प्रस्तावित था, लेकिन किन्हीं प्रशासनिक कारणों के चलते इसे स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि दो वर्षीय डिप्लोमा कोर्स एलीमेंटरी एजुकेशन (डीएलएड) का कॉमन एंट्रेंस टेस्ट अब 17 जून को होगा। पहले इस प्रवेश परीक्षा का आयोजन 31 मई को प्रस्तावित था, लेकिन किन्हीं प्रशासनिक कारणों के चलते इसे स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अब यह परीक्षा दिनांक 17 जून को आयोजित की जाएगी। परीक्षा से संबंधित अन्य सभी नियम एवं शर्तें पूर्ववत रहेंगी। उन्होंने अभ्यर्थियों से आग्रह किया है कि वे परीक्षा से संबंधित नवीनतम जानकारी एवं अन्य आवश्यक निर्देशों के लिए समय-समय पर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट का अवलोकन करते रहें।
विज्ञापन