फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Rajya Chayan Aayog OTR single window and recruitment advertisements will be released simultaneously in May

HP Rajya Chayan Aayog: खुशखबरी! मई में एक साथ निकलेंगे ओटीआर, सिंगल विंडो और भर्तियों के विज्ञापन, जानें

Fri, 25 Apr 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा कमलेश रतन भारद्वाज, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
कमलेश रतन भारद्वाज, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 25 Apr 2025 05:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग की ओर से शिक्षा विभाग सहित अन्य कई विभागों के सैकड़ों पदों के विज्ञापन की तैयारी आयोग ने कर ली है। सिंगल विंडो और ओटीआर को हरी झंडी मिलते ही इन पदों के लिए विज्ञापन निकाले जाएंगे। 

विज्ञापन
HP Rajya Chayan Aayog OTR single window and recruitment advertisements will be released simultaneously in May
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग की ओर से अब सिंगल विंडो और वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) सिस्टम को भर्तियों के विज्ञापन के साथ लॉन्च किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्राॅनिक्स डवेलपमेंट कॉरपोरेशन को इस सिस्टम को विकसित करने का कार्य सौंपा गया है। यह कार्य अब अंतिम चरण में है। इस सिस्टम को बीते 20 मार्च को लांच करने की तैयारी थी, लेकिन अब ओटीआर, सिंगल विंडो, विज्ञापन और आवेदनों की व्यवस्था को एक ही दिन लॉन्च किए जाने की योजना है। उम्मीद जताई जा रही है कि मई माह की शुरूआत में नई भर्तियों के लिए विज्ञापन के साथ ही तमाम नई व्यवस्था को लॉन्च किया जाएगा। पेपरलीक प्रकरण की वजह से कर्मचारी चयन आयोग को भंग किए हुए काफी अरसा बीत चुका है।

विज्ञापन


अब नवगठित राज्य चयन आयोग को भर्तियां आयोजित करने का जिम्मा दिया गया है। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए तमाम भर्तियों को ऑनलाइन माध्यम से आयोजित किया जाएगा। इसके लिए पायलट आधार पर ओटीए की भर्ती हो चुकी है। कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) के आधार पर भर्तियां होंगी। ऐसे में ओटीआर, सिंगल विंडो सिस्टम को तैयार किया जा रहा है। इसके चलते आयोग को विभिन्न विभागों से भर्तियों की डिमांड ऑनलाइन माध्यम से मिलेगी। डिमांड मिलने के बाद अभ्यर्थियों के पंजीकरण, आवेदन और टेस्ट की प्रक्रिया को पूर्णत: ऑनलाइन किया जा रहा है।

विज्ञापन

बीते दो वर्षों से नई भर्तियां आयोग के माध्यम से आयोजित नहीं हो सकी हैं। भंग हो चुके आयोग के दौर की लगभग सभी भर्तियों के नतीजे निकाले जा चुके हैं, लेकिन दो वर्षों से अभ्यर्थी नई भर्तियां शुरू होने की राह ताक रहे हैं।

एक साथ हजारों पदों के विज्ञापन की तैयारी
शिक्षा विभाग सहित अन्य कई विभागों के सैकड़ों पदों के विज्ञापन की तैयारी आयोग ने कर ली है। सिंगल विंडो और ओटीआर को हरी झंडी मिलते ही इन पदों के लिए विज्ञापन निकाले जाएंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि एक साथ विभिन्न विभागों के हजारों पदों का विज्ञापन निकाला जाएगा। आयोग की ओर से इन भर्तियों के लिए औपचारिकताओं को पूरा कर प्रपोजल प्रदेश सरकार को प्रेषित की गई है।
 

आयोग की ओर से नई भर्तियों की तैयारी कर ली गई है। सिंगल विंडो सिस्टम और ओटीआर का कार्य इलेक्ट्राॅनिक्स कॉरपोरेशन के जरिये किया जा रहा है। यह कार्य अंतिम चरण में है। सरकार के निर्देशों पर जल्द ही भर्तियों को विज्ञाप्ति किया जाएगा- विक्रम महाजन, सचिव, हिमाचल प्रदेश, राज्य चयन आयोग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed