फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Rajya Chayan Aayog Five thousand applications for TGT 45 thousand OTR

HP Rajya Chayan Aayog: टीजीटी के लिए पांच हजार आवेदन, 45 हजार ओटीआर

Wed, 04 Jun 2025 08:09 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 04 Jun 2025 08:09 PM IST
सार

प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर के पोर्टल पर टीजीटी के 937 पदों के लिए महज पांच दिन में करीब पांच हजार अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। पढ़ें पूरी खबर...
 

विज्ञापन
HP Rajya Chayan Aayog Five thousand applications for TGT 45 thousand OTR
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

टीजीटी के 937 पदों के लिए महज पांच दिन में करीब पांच हजार अभ्यर्थियों ने आयोग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किया है। अभी तक आयोग के वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) पोर्टल पर 45 हजार अभ्यर्थी लॉग इन कर चुके हैं।

विज्ञापन


लगभग ढाई वर्ष के बाद आयोग के माध्यम से नई भर्तियों को शुरू किया गया है। बेरोजगार युवा लंबे समय से भर्ती का इंतजार कर रहे थे। ऐसे में शुरुआती कुछ दिनों में हजारों अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर की ओर से टीजीटी आर्ट्स के 425, नॉन मेडिकल के 343 और मेडिकल के 169 सहित कुल 937 पदों के लिए 30 मई से 3 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन पदों को प्रदेश सरकार की नई भर्ती नीति के तहत ट्रेनी आधार पर भरा जाएगा। अब आयोग की ओर से कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से ली जाएगी। आवेदन से लेकर परीक्षा तक तमाम प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी गई है। पहली भर्ती के लिए पांच हजार आवेदन प्राप्त हुए हैं। हालांकि 400 के करीब अभ्यर्थियों की फीस जमा होनी अभी बाकी है।
विज्ञापन


फीस जमा होने पर आवेदन पूर्ण माना जाएगा। आवेदन में किसी भी तरह की दिक्कत पेश आने पर अभ्यर्थी आयोग के फोन नंबर 01972-222205 पर सुबह 10:00 से शाम 05:00 बजे तक समाधान प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त आयोग के पोर्टल पर भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी अपलोड की गई है। -विक्रम महाजन, सचिव, हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed