फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Politics: Bikram Thakur said: The Congress govt, having failed on every front

HP Politics: मंत्री हर्षवर्धन के बयान पर सियासी बवाल, भाजपा ने उठाए सवाल

Wed, 15 Jul 2026 06:50 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 15 Jul 2026 06:50 PM IST
सार

भाजपा विधायक एवं पूर्व उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने इस मामले को गंभीर बताते हुए सरकार पर बैकडोर भर्ती को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है और पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच की मांग उठाई है। 

विज्ञापन
HP Politics:  Bikram Thakur said: The Congress govt, having failed on every front
पूर्व उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आउटसोर्स भर्तियों को लेकर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान के वायरल बयान पर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। भाजपा विधायक एवं पूर्व उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने इस मामले को गंभीर बताते हुए सरकार पर बैकडोर भर्ती को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है और पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच की मांग उठाई है। बिक्रम ठाकुर ने कहा कि सोशल मीडिया और विभिन्न माध्यमों में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान का एक बयान वायरल हो रहा है, जिसमें कथित तौर पर सिफारिश के आधार पर सैकड़ों लोगों को रोजगार दिलाने की बात कही गई है। यदि यह बयान सही है और वास्तव में सिफारिशों के आधार पर नियुक्तियां की गई हैं, तो यह प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के साथ अन्याय और भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़ा करता है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार लगातार पारदर्शी भर्ती व्यवस्था के दावे करती रही है, लेकिन यदि मंत्री स्वयं सिफारिशों के आधार पर रोजगार दिलाने की बात स्वीकार कर रहे हैं तो यह बैकडोर भर्ती का स्पष्ट संकेत माना जाएगा। ऐसे मामलों से योग्य और पात्र अभ्यर्थियों का विश्वास सरकारी व्यवस्था से उठता है। पूर्व उद्योग मंत्री ने मांग करते हुए कहा कि सरकार इस पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच करवाए, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि आउटसोर्स भर्तियों में चयन की प्रक्रिया क्या रही और कहीं राजनीतिक सिफारिशों को प्राथमिकता तो नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि यदि जांच में किसी प्रकार की अनियमितता सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। बिक्रम ठाकुर ने कहा कि यदि वायरल बयान तथ्यों पर आधारित नहीं है या उसे गलत संदर्भ में प्रस्तुत किया गया है, तो उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान को सार्वजनिक रूप से स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए, ताकि युवाओं और आम जनता के बीच किसी प्रकार का भ्रम न रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed