फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Panchayat Elections Delimitation will be done afresh preparations underway to hold elections in April

HP Panchayat Elections: नए सिरे से होगा पुनर्सीमांकन, नई पंचायतें बनेंगी, अप्रैल में चुनाव करवाने की तैयारी

Thu, 18 Dec 2025 06:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 18 Dec 2025 06:00 AM IST
सार

Himachal Panchayat Elections: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव करवाने की तैयारी है। पंचायतीराज विभाग की ओर से जल्द पंचायतों और जिला परिषद वार्डों के पुनर्सीमांकन की अधिसूचना जारी की जाएगी। यह मामला हाईकोर्ट में भी है, लेकिन प्रदेश सरकार तैयारियों में लगी है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
HP Panchayat Elections Delimitation will be done afresh preparations underway to hold elections in April
पंचायत चुनाव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में पंचायतों और जिला परिषद वार्डों का नए सिरे से पुनर्गठन और पुनर्सीमांकन होगा। नई पंचायतें भी बनेंगी। सरकार ने इसका प्लान तैयार कर लिया है। अप्रैल में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव करवाने की तैयारी है। जनवरी में पंचायतों का कार्यकाल समाप्त होने पर प्रशासकों की नियुक्ति की जाएगी।

विज्ञापन


पंचायतीराज विभाग की ओर से जल्द पंचायतों और जिला परिषद वार्डों के पुनर्सीमांकन की अधिसूचना जारी की जाएगी। यह मामला हाईकोर्ट में भी है, लेकिन प्रदेश सरकार तैयारियों में लगी है। सूत्रों के मुताबिक पंचायतों में पटवारी, कानूनगो और अध्यापकों को प्रशासक लगाया जाएगा। प्रदेश में पंचायतीराज संस्थाओं का कार्यकाल जनवरी के अंत में पूरा होने जा रहा है। फरवरी और मार्च में इस सारी प्रक्रिया को पूरा किया जाना है।
विज्ञापन


अधिसूचना जारी होने के बाद जिला उपायुक्त वार्डों के पुनर्सीमांकन में जुट जाएंगे। पंचायतीराज संस्थाओं की ओर से मतदाता सूचियों को तैयार किया जाना है। इसमें लोगों के आपत्ति और सुझाव के लिए भी समय दिया जाएगा। पंचायतीराज सचिव सी. पालरासु ने बताया कि पंचायतों और जिला परिषद वार्डों का पुनर्सीमांकन की जल्द ही अधिसूचना जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायतें बढ़ेंगी, जिप वार्ड घटेंगे
वार्डों का पुनर्सीमांकन होने के साथ हिमाचल में नई पंचायतें भी बनेंगी। जिला परिषद वार्डों की संख्या घट-बढ़ सकती है। नई पंचायतों के लिए कई आवेदन मिले हैं। कई पंचायतें ऐसी हैं, जो 20 साल से महिलाओं के लिए ही आरक्षित हैं। इसे भी सरकार गंभीरता से देख रही है। हिमाचल में वर्तमान में 3,577 पंचायतें हैं। पुनर्गठन और पुनर्सीमांकन के चलते इनकी संख्या बढ़ सकती है। प्रदेश में 91 पंचायत समितियों सहित 250 जिला परिषद वार्डों में सदस्यों के चुनने के लिए चुनाव होने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed