फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Mandi Cloudburst Family swept away in front of eyes Darshan could not save them

HP Cloudburst: आंखों के सामने बह गया परिवार, नहीं बचा पाए दर्शन; पत्थरों की चपेट में आने से टूट गई टांग

Wed, 30 Jul 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 30 Jul 2025 05:00 AM IST
सार

जिला मंडी के जेल रोड में बादल फटने की घटना के बाद दर्शन सिंह का परिवार चपेट में आ गया। दर्शन सिंह के सामने ही उनका परिवार बह गया लेकिन वो कुछ नहीं कर पाए। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
HP Mandi Cloudburst Family swept away in front of eyes Darshan could not save them
जेल रोड निवासी दर्शन सिंह का परिवार। फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जेल रोड में मंगलवार सुबह बादल फटने के बाद मलबे की चपेट में आकर दर्शन सिंह का परिवार पलभर में बिखर गया। दर्शन सिंह की टांग टूट गई, वह क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में उपचाराधीन हैं। दर्शन ने कहा कि हर कोई उसे दिलासा दे रहा है कि परिवार सकुशल है। आंखों के सामने पत्नी, बेटा और भाई बह गए हैं। दर्शन की बातें सुन वार्ड में मौजूद हर किसी की आंखें नम हो रही हैं। दर्शन सिंह ने बताया कि परिवार के सभी लोगों ने सोमवार रात एक साथ खाना खाया और सोने चले गए। तेज बारिश के चलते बार-बार नींद टूटती रही।

विज्ञापन


करीब 3:30 बजे जोर की आवाज होने पर आस-पड़ोस के सभी लोग घरों की बालकनी और बरामदों में खड़े हो गए। एकाएक रास्ते पर बह रहे पानी का बहाव तेज हो गया। दर्शन सिंह सड़क पर पार्क किए अपने ऑटो को देखने बाहर निकले, पीछे छोटा भाई बलवीर और बेटा अमनप्रीत भी आए। पत्नी सपना भी बाहर आ गई। घर से कुछ दूरी पर पहुंचते ही अचानक पानी का बहाव तेज हो गया और देखते ही देखते परिवार के सभी लोग पानी की चपेट में आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

तेज बहाव से दर्शन एक शटर के अंदर गिरे। अंधेरा होने से परिवार के लोगों का कुछ पता नहीं चला। किसी तरह तेज बहाव में शटर को पकड़े रखा। बचाव के लिए हाथ पांव मारते हुए एक शीशे का टुकड़ा हाथ लगा। उसकी मदद से दर्शन ने मलबे को हटाते हुए बाहर निकलने की कोशिश की। पानी के बीच पत्थरों की चपेट में आने से एक टांग टूट गई। लोगों ने किसी तरह दर्शन को बाहर निकाला। ऑर्थों वार्ड में उपचाराधीन दर्शन बार-बार यही कहते रहे उनका सब कुछ लुट चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed