{"_id":"6880d518b03fd2f6a7060d80","slug":"hp-high-court-interim-stay-on-transfer-done-on-do-note-of-former-mla-know-the-whole-matter-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"HP High Court: पूर्व विधायक के डीओ नोट पर किए तबादले पर हाईकोर्ट की अंतरिम रोक, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HP High Court: पूर्व विधायक के डीओ नोट पर किए तबादले पर हाईकोर्ट की अंतरिम रोक, जानें पूरा मामला
Thu, 24 Jul 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Thu, 24 Jul 2025 05:00 AM IST
सार
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पशु चिकित्सा फार्मासिस्ट योगराज के तबादला आदेश पर रोक लगाई है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सुंदरनगर के पूर्व विधायक सोहन लाल के डीओ नोट पर किए गए तबादले पर अंतरिम रोक लगा दी है। अदालत ने सरकार सहित विधायक सोहन लाल को नोटिस जारी करते हुए मामले में जवाब दायर करने को कहा है। अगली सुनवाई 12 अगस्त को होगी।
विज्ञापन
उच्च न्यायालय के न्यायाधीश संदीप शर्मा की अदालत ने पशु चिकित्सा फार्मासिस्ट योगराज के तबादला आदेश पर रोक लगाई है। उनका स्थानांतरण कार्यकाल पूरा होने से पहले ही पूर्व विधायक के कहने पर कर दिया गया था। याचिकाकर्ता ने अदालत को बताया कि हाईकोर्ट की खंडपीठ ने विपेंद्र काल्टा मामले में फैसला दिया है कि सांविधानिक पदों के तहत मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, मंत्री और विधायक स्थानांतरण की शक्तियों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा मुख्य सचिव को भी निर्देश दिए गए हैं कि उनके सिवाय कोई दूसरा व्यक्ति इस अधिकारों का उपयोग नहीं कर सकता, उसके बावजूद पूर्व विधायक के डीओ नोट पर 23 जून को उनका तबादला कर दिया गया। याचिकाकर्ता को मंडी जिले के पशु चिकित्सा औषधालय कलहोड़ से नागविधार बाग स्थानांतरित किया गया था।
विज्ञापन