फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP High Court heard both the parties in the matter of stopping electricity subsidy reserved the decision

HP High Court: बिजली सब्सिडी बंद करने के मामले में अदालत ने सुने दोनों पक्ष, फैसला सुरक्षित; पढ़ें पूरा मामला

Sat, 30 Nov 2024 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sat, 30 Nov 2024 05:00 AM IST
सार

शुक्रवार को हिमाचल हाईकोर्ट में उद्योगों को बिजली पर मिलने वाली एक रुपये सब्सिडी बंद करने के मामले में सुनवाई हुई। क्या हुआ आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
HP High Court heard both the parties in the matter of stopping electricity subsidy reserved the decision
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल में उद्योगों को बिजली पर मिलने वाली एक रुपये सब्सिडी बंद करने के मामले में शुक्रवार को हिमाचल हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। न्यायाधीश संदीप शर्मा की अदालत ने सभी पक्षों को सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रखा। सब्सिडी बंद करने के सरकार के फैसले के खिलाफ करीब 150 औद्योगिक इकाइयां हाईकोर्ट पहुंची हैं।

विज्ञापन


उद्योगों की ओर से पेश अधिवक्ताओं ने अदालत में दलीलें दी कि हिमाचल प्रदेश विद्युत विनियामक आयोग की मंजूरी के बिना सरकार सब्सिडी बंद नहीं कर सकती है। राज्य सरकार साल में एक बार ही टैरिफ में संशोधन कर सकती है। सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-2025 के बीच ही सब्सिडी बंद करने की अधिसूचना जारी कर दी। उन्होंने कहा कि हिमाचल में बिजली की दरें पहले ही पंजाब से भी ज्यादा हैं। सरकार अगर सब्सिडी देगी तो उद्योग आएंगे।
विज्ञापन

बता दें कि हिमाचल हाईकोर्ट ने 29 अक्तूबर को बड़े उद्योगों को प्रति यूनिट एक रुपये बिजली सब्सिडी न देने के फैसले पर रोक लगाई थी। दरअसल, 12 अक्तूबर को उद्योगों को जारी बिजली बिलों में एक रुपये की सब्सिडी समाप्त की गई थी। बिल आने के बाद उद्योगों ने अदालत का दरवाजा खटखटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने कहा- दरों में संशोधन नहीं, सिर्फ सब्सिडी बंद की
सरकार और बिजली बोर्ड की ओर से दलीलें दी गईं कि बिजली दरों में कोई संशोधन नहीं किया गया है। सिर्फ उद्योगों को दी जाने वाली एक रुपये की सब्सिडी बंद की है। सरकार ने आयोग को उद्योगों की सब्सिडी बंद करने की सूचना दी थी। सूचना के बाद ही आयोग ने सब्सिडी वापस लेने का फैसला लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed