फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Zone 2 annual conference of Commonwealth Parliamentary Association-CPA Association begins

Himachal : राष्ट्रमंडल संसदीय संघ-सीपीए संघ के जोन-2 वार्षिक सम्मेलन शुरू, दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई शुरुआत

Mon, 30 Jun 2025 01:59 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 30 Jun 2025 01:59 PM IST
सार

राष्ट्रमंडल संसदीय संघ भारत क्षेत्र, जोन-2 का वार्षिक सम्मेलन दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुरू हुआ। जिसमें हिस्सा लेने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सड़क मार्ग के जरिये शिमला से धर्मशाला पहुंचे। 
 

विज्ञापन
Himachal Zone 2 annual conference of Commonwealth Parliamentary Association-CPA Association begins
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू दीप प्रज्ज्वलन करते हुए। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

राष्ट्रमंडल संसदीय संघ भारत क्षेत्र, जोन-2 का वार्षिक सम्मेलन सोमवार को धर्मशाला के तपोवन स्थित हिमाचल प्रदेश विधानसभा परिसर में शुरू हुआ। दो दिवसीय सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सड़क मार्ग के जरिये शिमला से धर्मशाला पहुंचे। विधानसभा परिसर में पहुंचने पर संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान, माननीय विधायकों और विधानसभा सचिव, अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने विधानसभा पहुंचने पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की गर्मजोशी से अगवानी की। मुख्यमंत्री ने सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह, सहभागी राज्यों के विधानसभा अध्यक्षों, उपाध्यक्षों, चीफ व्हिप और माननीय सदस्यों का तहेदिल से स्वागत किया। सम्मेलन की शुरूआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सम्मेलन में हिमाचल प्रदेश के हितों की जोरदार पैरवी की। उन्होंने कहा, पंजाब-हरियाणा में बहने वाली अधिकतर नदियां हिमाचल से ही जाती हैं। हाइड्रो के मामले में हम वेल्थ स्टेट हैं, इसका हमें लाभ मिलना चाहिए। हिमाचल के पहाड़ उत्तर भारत को शुद्ध हवा देने के लिए फेफड़ों का काम करते हैं। हमारा फॉरेस्ट कवर 28 फीसद है। इसका भी हमें फायदा दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी व्हिप का उल्लंघन करने वाले विधायकों के खिलाफ दल-बदल कानून को सही तरीके से लागू कर हिमाचल ने पूरे देश को नई राह दिखाई है। पहाड़ी प्रदेशों के लिए अलग से नीतियां बनाई जानी चाहिए। मैदानी क्षेत्रों के साथ जोड़कर पहाड़ी क्षेत्रों का सही विकास सुनिश्चित नहीं हो सकता। मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का प्रमुखता के साथ सम्मेलन में उल्लेख किया

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed