फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Youth Congress leader Abdul will give 21 thousand for giving information about chitta traders

Himachal: चिट्टे के कारोबारियों की जानकारी देने पर युकां नेता अब्दुल देंगे 21 हजार, पहचान रखी जाएगी गुप्त

Mon, 17 Feb 2025 01:34 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, शाहतलाई (बिलासपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहतलाई (बिलासपुर)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 17 Feb 2025 01:34 PM IST
सार

प्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष अब्दुल खालिक ने चिट्टे के कारोबारियों की जानकारी देने को 21 हजार रुपये के इनाम देने की घोषणा की है।

विज्ञापन
Himachal Youth Congress leader Abdul will give 21 thousand for giving information about chitta traders
युकां के उपाध्यक्ष ने की घोषणा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चिट्टे के खिलाफ हर जगह मुहिम तेज होने होने लगी है। पंचायतों के बाद इसमें नेता भी शामिल होने लगे हैं। प्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष अब्दुल खालिक ने चिट्टे के कारोबारियों की जानकारी देने को 21 हजार रुपये के इनाम देने की घोषणा की है। खालिक ने बताया कि यदि कोई व्यक्ति चिट्टा बेचने या इस्तेमाल करने वालों के बारे में जानकारी देता है तो उसे 21 हजार रुपये का इनाम देंगे। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस गांव-गांव में फैल रहे चिट्टे के कारोबार को रोकने के लिए आगे आई है। लोगों को इसके प्रति जागरूक भी किया जाएगा। बता दें कि बिलासपुर में नशे के खिलाफ पंचायत और नगर निकाय कड़े निर्णय ले रहे हैं। उपमंडल घुमारवीं की ग्राम पंचायत दकड़ी, औहर, गतवाड़ और बाड़ी मंझेड़वा ने चिट्टे का कारोबार और नशा करने वालों को सुविधाओं से वंचित करने की घोषणा की है। नगर परिषद घुमारवीं ने भी नशीले पदार्थों की गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर दोषी और उसके परिवार को सुविधाओं से वंचित करने का निर्णय लिया है। बाड़ी मंझेड़वा पंचायत ने नशे में संलिप्त पाए चार युवाओं के परिवारों को पंचायत सुविधाओं से वंचित भी कर दिया है। दकड़ी पंचायत में भी आठ परिवारों को चिन्हित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed