फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Wheat procurement started in Baddi and Nalagarh no farmer reached on the first day

Himachal News: बद्दी और नालागढ़ में गेहूं खरीद शुरू, पहले दिन नहीं पहुंचा कोई किसान; इस बार इतने मिलेंगे दाम

Tue, 08 Apr 2025 05:59 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)।
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 08 Apr 2025 05:59 PM IST
सार

मंगलवार से सिविल सप्लाई विभाग ने बद्दी और नालागढ़ में गेहूं खरीद केंद्र खोल दिए हैं। इस बार में विभाग ने ऑनलाइन इसकी बुकिंग शुरू कर दी है। पोर्टल पर किसानों को इसकी बुकिंग लोकमित्र केंद्र में करनी होगी।

विज्ञापन
Himachal Wheat procurement started in Baddi and Nalagarh no farmer reached on the first day
गेहूं। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

सिविल सप्लाई विभाग ने बद्दी और नालागढ़ में गेहूं खरीद केंद्र खोल दिए हैं। आज से इन केंद्रों में गेहूं की खरीद शुरू हो गई है। अभी कटाई शुरू हुई है, पहले दिन कोई भी किसान अपनी गेहूं बेचने नहीं आया। सरकार ने इस बार गेहूं के दाम 150 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ा दिए हैं।

विज्ञापन


नालागढ़ की इंदिरा अनाज मंडी और मलपुर में गेहूं खरीद केंद्र मंगलवार को शुरू हो गए। दोनों स्थानों पर 10-10 झरने लगाए है। सिविल सप्लाई गेहूं की खरीद करेगा। इस बार में विभाग ने ऑनलाइन इसकी बुकिंग शुरू कर दी है। पोर्टल पर किसानों को इसकी बुकिंग लोकमित्र केंद्र में करनी होगी। वहां से उन्हें जिस भी तिथि का टोकन मिलेगा उसके आधार पर इसकी खरीद होगी। जो पहले आएगा उसका नंबर पहले लगेगा।
विज्ञापन


कृषि उपज मंडी नालागढ़ के प्रभारी गंगा राम ने बताया कि मंगलवार को विभाग ने खरीद शुरू कर दी है। अभी किसानों ने कटाई का कार्य शुरू नहीं किया है। जैसे ही किसान अपनी फसल की कटाई करते है तो यहां पर अपनी फसल बेच सकते है। विभाग ने इसके लिए मलपुर व नालागढ़ में 20 झरने लगा दिए है और विभाग ने यहां पर स्टाफ भी तैनात कर दिया है। उन्होंने बताया कि पिछले साल 2325 रुपये प्रति क्विंटल गेहूं की खरीद थी, लेकिन इस बार 150 रुपये बढ़ा दिए गए हैं और विभाग 2475 रुपये क्विंटल गेहूं की खरीद करेगा। उन्होंने बताया कि किसानों को गेहूं का पैसा उनके बैंक खाते में डाला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed