फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather Yellow alert for rain today and tomorrow in 10 districts of Himachal

Himachal Weather: हिमाचल के 10 जिलों में आज और कल बारिश का येलो अलर्ट, इस मानसून सीजन में इतने करोड़ का नुकसान

Sat, 13 Sep 2025 01:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sat, 13 Sep 2025 01:00 AM IST
सार

Himachal Weather : शनिवार और रविवार को दस जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। वहीं, इस मानसून सीजन के दौरान अभी तक कुल 4,465 करोड़ रुपये की संपत्ति का नुकसान हो चुका है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Weather Yellow alert for rain today and tomorrow in 10 districts of Himachal
मौसम अपडेट (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के दस जिलों में शनिवार और रविवार को बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। शुक्रवार शाम तक प्रदेश में 503 सड़कें, 953 बिजली ट्रांसफार्मर और 336 पेयजल योजनाएं ठप रहीं। शुक्रवार को राजधानी शिमला, धर्मशाला और कांगड़ा में बूंदाबांदी हुई। प्रदेश के अन्य जिलों में धूप खिली रहने के साथ मौसम साफ रहा। गगल एयरपोर्ट पर शुक्रवार को तीन उड़ानें नहीं हो पाईं।

विज्ञापन

चंबा जिले में वीरवार को मौसम साफ रहा। मंडी-कुल्लू के बीच एनएच पर दोतरफा यातायात बहाल हो गया है। औट-बंजार-सैंज हाईवे-305 दोनों तरफ से सोझा कैंची तक खुल गया है। किन्नौर जिले के सांगला बस अड्डे के समीप देश की सीमा को जोड़ने वाली सड़क भूस्खलन से कभी भी बंद हो सकती है। यहां भूस्खलन का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा, जिस कारण करोड़ों की लागत से बना बस अड्डा और सीमा सड़क संगठन की सड़क क्षतिग्रस्त हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को भी सड़क धंसने से एक ट्रक हवा में लटक गया, जिसे कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया। हमीरपुर में दिनभर मौसम साफ रहा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के कई भागों में 18 सितंबर तक बारिश का दाैर जारी रहने का पूर्वानुमान है। कुछ स्थानों में 13 व 14 सितंबर को अंधड़ चलने व भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। वीरवार रात को मुरारी देवी में 75.0, मंडी में 61.8, सुंदरनगर में 52.4, सलापड़ में 46.6, कांगड़ा में 43.7, घाघस में 40.0, जोगिंद्रनगर में 27.0, बग्गी में 17.9, कसौली में 17.2 व धर्मपुर में 14.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

विज्ञापन

4,465 करोड़ रुपये की संपत्ति का नुकसान
इस मानसून सीजन के दौरान अभी तक कुल 4,465 करोड़ रुपये की संपत्ति का नुकसान हो चुका है। 20 जून से 12 सितंबर तक 386 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। 451 लोग घायल हुए हैं। 41 लोग अभी भी लापता हैं। इस दौरान 168 लोगों की सड़क हादसों में मौत हुई है। राज्य में 538 पक्के, 834 कच्चे मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं। 1878 पक्के और 4005 कच्चे मकानों को आंशिक तौर पर नुकसान हुआ है।

क्षेत्र अधिकतम तापमान
ऊना 33.0
बिलासपुर 31.8
मंडी 29.8
कांगड़ा 29.5
सोलन 29.2
हमीरपुर  29.1
मनाली 27.0
धर्मशाला 24.0
शिमला 23.6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed