फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather will change from today there will be rain and snowfall on 16th and 19th Cold wave

Himachal Weather: हिमाचल में आज से बदलेगा मौसम, 16 व 19 को होगी बारिश-बर्फबारी; पहाड़ी क्षेत्रों में शीतलहर

Wed, 15 Jan 2025 01:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 15 Jan 2025 01:00 AM IST
सार

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में 16 और 19 जनवरी को अधिकांश क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में शीतलहर का दौर जारी है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Weather will change from today there will be rain and snowfall on 16th and 19th Cold wave
मौसम अपडेट (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में बुधवार से पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव आएगा। 16 और 19 जनवरी को अधिकांश क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। 15, 17, 18 और 20 जनवरी को प्रदेश के मध्य व उच्च क्षेत्रों में हल्की बारिश व बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में मौसम साफ रहने के आसार हैं। प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में शीतलहर का दौर जारी है। मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे ने ठंडक बढ़ाई है। मंगलवार को सुबह और शाम के समय भी बिलासपुर, ऊना, हमीरपुर, मंडी, कांगड़ा, सोलन व सिरमौर के कई क्षेत्रों में कोहरा छाया रहा। सोमवार रात को पांच क्षेत्रों ताबो, समदो, कुकुमसेरी, कल्पा और केलांग में रात का पारा शून्य से नीचे रहा।

विज्ञापन

कुल्लू और लाहौल घाटी में अधिकांश सड़कें यातायात के लिए बहाल हो गई हैं। अटल टनल रोहतांग और जलोड़ी दर्रा होकर हाईवे-305 पर बस सेवा अभी ठप है। मंगलवार को सोलंगनाला के साथ लाहौल के सिस्सू, अटल टनल के दोनों छोर में बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचे और बर्फ में मस्ती की। राजधानी शिमला में दिन भर मौसम साफ रहा। उधर, मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 16 और 19 जनवरी को मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में कई स्थानों पर बारिश-बर्फबारी की संभावना है। निचले पर्वतीय व मैदानी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है। इसके बाद अगले 3-4 दिनों तक अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को निचले पहाड़ी/मैदानी क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। मंगलवार को पहाड़ी क्षेत्रों के अलावा बरठीं, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और मंडी में भी शीतलहर दर्ज की गई। मंगलवार को ऊना में अधिकतम तापमान 22.8, बिलासपुर-हमीरपुर में 22.7, कांगड़ा में 21.4, मंडी में 20.6, नाहन में 19.3, धर्मशाला में 16.8, शिमला में 15.4, मनाली में 12.1, डलहौजी में 10.2 और कल्पा में 7.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन

क्षेत्र न्यूनतम तापमान
ताबो  -12.7
केलांग -10.3
कुकुमसेरी -10.2
समदो -8.6
कल्पा -1.0
भुंतर 0.1
मनाली 1.9
ऊना 2.2
मंडी  2.6
बिलासपुर  3.0
शिमला 4.4
धर्मशाला 5.0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed