फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather will change again from 16th on 18th and 19th rain and snowfall in most areas

Himachal Weather: हिमाचल में 16 से फिर बदलेगा मौसम, 18 और 19 तो अधिकांश क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार

Fri, 14 Feb 2025 01:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 14 Feb 2025 01:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 16 फरवरी से मौसम बदलने की संभावना है। 18 और 19 फरवरी को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के आसार जताए गए हैं।

विज्ञापन
Himachal Weather will change again from 16th on 18th and 19th rain and snowfall in most areas
शिमला में वीरवार को छाए बादल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज होने से सुबह और शाम के समय मौसम में ठंडक फिर बढ़ गई है। बुधवार रात को पांवटा साहिब को छोड़कर प्रदेश में सभी जगह न्यूनतम तापमान आठ डिग्री से कम रहा। मैदानी जिला ऊना में रात का पारा भरमौर और मनाली के बराबर दर्ज हुआ। वीरवार को राजधानी शिमला और धर्मशाला सहित कई क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप खिली। 15 फरवरी तक प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 16 फरवरी से मौसम बदलने की संभावना है। 18 और 19 फरवरी को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के आसार जताए गए हैं।

विज्ञापन


बीते तीन दिनों तक हुई बर्फबारी के बाद वीरवार को कुल्लू और लाहौल घाटी में वीरवार को मौसम साफ रहा। करीब एक सप्ताह बाद अटल टनल रोहतांग और जलोड़ी दर्रा होकर बसों की आवाजाही शुरू हो गई है। लाहौल में बंद पड़ी 77 सड़कों में से 15 को बहाल कर दिया गया है। घाटी की 62 सड़कें अभी बंद हैं। वीरवार को पर्यटक भी अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल, कोकसर पहुंचे और बर्फ का खूब में मस्ती की। राजधानी शिमला में सुबह और शाम के समय बादल छाए रहे। दोपहर को मौसम साफ रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 16 से 19 फरवरी तक लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला के ऊंचाई वाले एक-दो स्थानों में बर्फबारी की संभावना जताई है। अन्य क्षेत्रों में बारिश के आसार जताए गए हैं। ऊना में अधिकतम तापमान 24.4, बिलासपुर में 23.6, कांगड़ा में 21.7, मंडी में 21.6, सोलन में 21.5, चंबा में 20.5, नाहन में 20.0, धर्मशाला में 18.9, शिमला में 14.5, मनाली में 13.2, कल्पा में 10.4 और केलांग में 4.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन

क्षेत्र न्यूनतम तापमान
ताबो -9.9
केलांग -7.6
कुकुमसेरी -5.1
कल्पा -3.2
भरमौर 1.2
ऊना 1.2
मनाली 1.7
शिमला 4.0
बिलासपुर 4.0
सोलन 4.4
कांगड़ा 4.9
धर्मशाला 5.2
मंडी 5.9
नाहन 7.2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed