फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather today some areas will remain cloudy and some areas will receive light rain

Himachal Weather: रोहतांग और कुंजम दर्रा में बर्फबारी, आज कुछ इलाकों में बादल रहेंगे तो कहीं होगी हल्की वर्षा

Tue, 13 May 2025 01:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो/संवाद/शिमला/कुल्लू।
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद/शिमला/कुल्लू। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 13 May 2025 01:00 AM IST
सार

Himachal Weather News: मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में 16 से 18 मई के बीच हल्की बारिश होगी। उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में 13 से 15 मई के बीच छिटपुट वर्षा होगी। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Weather today some areas will remain cloudy and some areas will receive light rain
लाहौल के कोकसर की ऊंची पहाड़ियों में मौसम खराब के दौरान हो रही ताजा बर्फबारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रोहतांग और कुंजम दर्रा में रविवार को बर्फबारी हुई तो येलो अलर्ट के बीच ऊना में बूंदाबादी होती रही। तेज हवाएं भी चलीं।प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी बादल छाए रहे और हल्की बारिश हुई। बीच-बीच में धूप भी खिलती रही। वहीं, मौसम केंद्र शिमला का पूर्वानुमान है कि प्रदेश के कई क्षेत्रों में 16 से 18 मई के बीच हल्की बारिश होगी। उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में 13 से 15 मई के बीच छिटपुट वर्षा होगी। 13 मई को शिमला समेत कई क्षेत्रों में आसमान पर बादल छाए रहेंगे।

विज्ञापन


उधर, जिला कुल्लू में एक दिन मौसम साफ रहने के बाद फिर करवट ली और शनिवार देर रात से बारिश होती रही। वहीं, रोहतांग और कुंजम दर्रा में बर्फबारी से चोटियां सफेद हो गईं। इस बीच सोमवार को कोकसर घाटी में बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे और उन्होंने बर्फ के बीच जमकर मस्ती की। खराब मौसम होने के बाद भी यहां सुबह से सैलानियों को पहुंचना शुरू हो गया था, जबकि जिला कुल्लू में दिन को रुक-रुक बारिश होती रही।
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान की बात करें तो सोमवार को शिमला में यह 12.2 सुंदरनगर में 20.3, भुंतर में 17.2, कल्पा में 7.5, धर्मशाला में 14.9, ऊना में 18.6, नाहन में 17.6, केलांग में 4.7, पालमपुर में 18.0, सोलन में 15.6, मनाली में 11.9, कांगड़ा में 19.6, मंडी में 18.5, बिलासपुर में 21.4, जुब्बड़हट्टी में 15.0, नारकंडा में 7.8 और ताबो में 5.9 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां कितनी बारिश
मौसम केंद्र शिमला के अनुसार शनिवार रात को भरमौर में 10.0 मिमी, कंडाघाट में 8.0, शिमला व कुफरी में 2.0, कुकुमसेरी में 1.9, कोठी में 1.8, नेरी में 1.5, कसौली में 3.4, धर्मपुर में 1.4, ऊना, मनाली, डलहौजी और पंडोह में 1.0 मिमी वर्षा हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed