फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather Sunshine shines across the state Koksar-Kaza road restored for small vehicles

Himachal Weather: प्रदेशभर में खिली धूप, कोकसर-काजा सड़क छोटे वाहनों के लिए बहाल; इस दिन तक साफ रहेगा मौसम

Tue, 14 Oct 2025 01:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो/संवाद/शिमला/कुल्लू।
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद/शिमला/कुल्लू। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 14 Oct 2025 01:00 AM IST
सार

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में 19 अक्तूबर तक मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। मैदानी जिलों में धूप ने लोगों के पसीने छुड़वा दिए हैं। उच्च पर्वतीय जिलों में सुबह और शाम के समय मौसम में ठंडक बढ़ गई है।

विज्ञापन
Himachal Weather Sunshine shines across the state Koksar-Kaza road restored for small vehicles
मौसम अपडेट (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

राजधानी शिमला समेत प्रदेश के सभी क्षेत्रों में सोमवार काे मौसम साफ रहने के साथ धूप खिली। पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने से 19 अक्तूबर तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। कोकसर-काजा सड़क कुंजुम दर्रा होकर छोटे वाहनों के लिए बहाल हो गया है। पागलनाला से मलबा आने के चलते मनाली-लेह मार्ग पर शाम सात बजे के बाद बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। मैदानी जिलों में धूप ने लोगों के पसीने छुड़वा दिए हैं। उच्च पर्वतीय जिलों में सुबह और शाम के समय मौसम में ठंडक बढ़ गई है।

विज्ञापन
Trending Videos

मौसम खुलने के बाद जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति का जनजीवन भी पटरी आने लगा है। सोमवार को कोकसर-काजा वाया कुंजुम दर्रा एक सप्ताह बाद छोटे वाहनों फोर वाई फोर के लिए बहाल हो गया है। सीमा सड़क संगठन की कड़ी मेहनत से बर्फबारी से प्रभावित यह मार्ग बहाल हुआ है। इस मार्ग पर अभी भी यात्रा जोखिम भरी बनी हुई है। प्रशासन ने साधारण वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई है। दोपहर दो बजे के बाद वाहन चलाने पर प्रतिबंध लगाया है। मनाली-लेह मार्ग पर पागलनाला का मलबा इस बार भी वाहन चालकों के लिए बड़ा सिरदर्द बना हुआ है। लाहौल-स्पीति पुलिस ने यातायात सुचारु रखने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। शाम सात बजे के बाद बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। मरम्मत कार्य जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को करीब 100 दिन बाद परिवहन निगम की बस का जलोड़ी दर्रा तक ट्रायल हुआ। अब निगम हाईवे-305 पर बसों का संचालन करने की तैयारी कर रहा है। उधर, अटल टनल रोहतांग व सिस्सू में बड़ी संख्या में सैलानी बर्फ देखने को पहुंच रहे है। रविवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 0.7, कुकुमसेरी में 2.8, ताबो में 3.2, कल्पा में 5.4, मनाली में 6.5, रिकांगपिओ में 8.4 और शिमला में 12.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन

क्षेत्र अधिकतम तापमान
ऊना 32.0
हमीरपुर 32.0
बिलासपुर 30.5
कांगड़ा 29.0
धर्मशाला 28.0
सोलन 27.0
नाहन 26.7
मंडी 25.8
शिमला 21.8
मनाली 21.6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed