फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather Snowfall in Lahaul rain in Shimla 252 roads including two NHs still blocked

Himachal Weather: लाहौल में बर्फबारी, शिमला में बारिश, दो एनएच सहित 252 सड़कें अभी भी ठप; जानें आज का अपडेट

Sun, 13 Jul 2025 12:21 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 13 Jul 2025 12:21 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग के अनुसार, 15 जुलाई तक कुछेक और 16 से अधिकांश क्षेत्रों में बारिश होने का पूर्वानुमान है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Weather Snowfall in Lahaul rain in Shimla 252 roads including two NHs still blocked
मनाली की चोटियों पर हुई बर्फबारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में बारिश के बीच लाहौल की ऊंची चोटियों में करीब डेढ़ माह बाद शनिवार को बर्फबारी हुई है। रोहतांग दर्रा के साथ कुंजुम और बारालाचा सहित ऊंची चोटियां बर्फ से सफेद हो गई हैं। शिमला में शनिवार दोपहर को झमाझम बारिश हुई। शहर में 13 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। 

विज्ञापन


हमीरपुर में महिला की मौत
15 जुलाई तक हिमाचल के कुछेक और 16 से अधिकांश क्षेत्रों में बारिश होने का पूर्वानुमान है। हमीरपुर जिले की दिम्मी पंचायत के तहत गांव दसमल की महिला की पीपल के पेड़ के नीचे दबने से मौत हो गई। 54 वर्ष की शरबी देवी सुबह घर के आंगन में झाड़ू लगा रही थीं। हमीरपुर में एक और कांगड़ा में दो मकान गिरे हैं। प्रदेश में दो एनएच सहित 252 सड़कें, 327 बिजली ट्रांसफार्मर और 787 जल आपूर्ति योजनाएं अभी ठप हैं।

विज्ञापन

मानसून सीजन में 95 लोगों को जान गई
कुल्लू से लेकर लाहौल तक शुक्रवार रात को जमकर बारिश हुई। चंबा में शनिवार को तेज धूप खिली। ऊना में शनिवार को सुबह के समय कुछ स्थानों पर बारिश हुई। बारिश के बीच ब्यास के साथ कुल्लू जिला के नदी-नालों का जलस्तर बढ़ा हुआ है। उधर, सरकारी आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में इस मानसून सीजन में 20 जून से अब तक बादल फटने, भूस्खलन व बाढ़ में 95 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। 175 लोग घायल हुए हैं और 33 अभी लापता हैं। 1,193 से अधिक कच्चे-पक्के घर, दुकानें क्षतिग्रस्त हुई हैं। 

785 गोशालाओं को भी नुकसान हुआ है। जबकि नुकसान का आंकड़ा 75,195.89 लाख रुपये पहुंच गया है। इनमें से अधिकतर नुकसान आपदा प्रभावित मंडी जिले में ही हुआ है। शुक्रवार रात को मुरारी देवी में 126.0, पंडोह में 79.0, सलापड़ में 67.7, कोठी में 60.4, मंडी में 53.2, जोगिंद्रनगर में 53.0, भुंतर में 47.6, भराड़ी में 40.0 और सराहन में 35.0 एमएम बारिश दर्ज की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed