फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather Snow fell on Rohtang and Lahaul peaks mercury crossed 34 in nine areas saturday update

Himachal Weather: रोहतांग और लाहौल की चोटियों पर गिरे फाहे, नौ क्षेत्रों में पारा 34 पार; जानें मौसम अपडेट

Fri, 25 Apr 2025 08:20 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 25 Apr 2025 08:20 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में शनिवार को भी बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री दर्ज हुआ। प्रदेश के नौ क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 34 डिग्री पार हो गया है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Weather Snow fell on Rohtang and Lahaul peaks mercury crossed 34 in nine areas saturday update
रिज मैदान शिमला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति की चोटियों सहित रोहतांग में वीरवार देर रात बर्फबारी हुई। राजधानी शिमला प्रदेश के अधिकांश जिलों में शुक्रवार को मौसम साफ रहा।पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से हिमाचल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शनिवार को भी बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। राजधानी शिमला सहित मध्य पर्वतीय और मैदानी जिलों में मौसम साफ रहेगा।

विज्ञापन


शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री दर्ज हुआ। प्रदेश के नौ क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 34 डिग्री पार हो गया है। ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी और सिरमौर में अब गर्मी सताने लगी है। दोपहर के समय गर्मी ज्यादा होने से लोग घरों से बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं।
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले तीन से चार दिनों तक लाहौल घाटी में बर्फबारी की संभावना जताई है। बर्फबारी होने से लोग गर्म कपड़े पहनने को मजबूर हो गए हैं। मौसम में आ रहे बदलाव के कारण हो रही बर्फबारी से सीमा सड़क संगठन को मनाली-लेह, मनाली-रोहतांग दर्रा-ग्रांफू मार्ग और ग्रांफू-समदो मार्ग को बहाल करने का काम प्रभावित हो रहा है। मौसम खुलते ही ऊना, हमीरपुर और कांगड़ा जिले के चंगर क्षेत्र में लोगों ने गेहूं की कटाई शुरू कर दी है। ऊना जिले के खरीद केंद्रों में 400 क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र अधिकतम तापमान
ऊना 39.8
धौलाकुआं 38.2
हमीरपुर 37.8
बिलासपुर  36.8
कांगड़ा 36.2
बरठीं 35.5
मंडी 35.2
नाहन 34.9
सोलन 33.0
चंबा  32.6
धर्मशाला  32.0
बजौरा 32.0
शिमला 25.5
मनाली 24.7
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed