{"_id":"6816fca7da060dd7dc09ed35","slug":"himachal-weather-rain-may-spoil-the-game-of-punjab-kings-and-lucknow-super-giants-2025-05-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PBKS vs LSG Weather: बारिश बिगाड़ सकती है पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स का खेल, जानें मौसम अपडेट अभी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PBKS vs LSG Weather: बारिश बिगाड़ सकती है पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स का खेल, जानें मौसम अपडेट अभी
Sun, 04 May 2025 04:44 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Sun, 04 May 2025 04:44 PM IST
सार
PBSK vs LSG Weather Dharamshala Stadium Pitch Report :मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार रविवार को भी हिमाचल के कई क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। ऐसे में आज डर है कि कहीं आईपीएल का 54वां मैच बारिश से न धुल जाए।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
रविवार को हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में झमाझम बारिश हो रही है। वहीं, बीच-बीच में ओलावृष्टि भी हो रही है। वहीं, ऑरेंज अलर्ट के बीच शनिवार को लाहौल की चोटियों और धौलाधार की पहाड़ियों पर बर्फबारी हुई। शिमला के कुफरी, फागू और ठियोग में भारी ओलावृष्टि होने से कुफरी-फागू सड़क सफेद हो गई। ओलावृष्टि से सेब, मटर और फूलगोभी की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
ओलों से सेब झड़ा
राजधानी शिमला और धर्मशाला में दोपहर के समय बारिश हुई, शाम को धूप खिली। अधिकांश क्षेत्रों में शनिवार को हल्के बादल छाए रहे। अधिकतम तापमान में आठ से दस डिग्री की कमी दर्ज हुई है। शनिवार दोपहर को शिमला जिले के ठियोग और चौपाल में ओलों ने जमकर कहर बरपाया। दो बजे सरोग, फागू, चियोग, कुपवी, धमादरी, सतोग, देवरी घाट, जैस और चौपाल में भारी ओलावृष्टि हुई। बड़े-बड़े ओलों से सेब झड़ गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- PBKS vs LSG, Pitch Report: पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का रहा पलड़ा भारी, 13 में से 8 मैच जीते; जानें सब
विज्ञापन
फागू व कुफरी के बीच एनएच-5 पर ओलों की सफेद चादर बिछ गई। शिमला में भी कुछ देर के लिए बादल बरसे। धर्मशाला, पालमपुर सहित कई जगह तेज बारिश हुई। बारिश से गेहूं को भी नुकसान पहुंचा है। ऊना, चंबा और कुल्लू जिले में बारिश हुई। लाहौल में बर्फबारी से मनाली-लेह मार्ग का बहाली का कार्य प्रभावित हो रहा है।
आज भी कई क्षेत्रों में बारिश ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार रविवार को भी हिमाचल के कई क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। 9 मई तक मौसम खराब बने रहने का पूर्वानुमान है। इस दाैरान कई स्थानों पर 30 से 50 किलोमीटर तक प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने व बिजली चमकने का येलो अलर्ट है। चोटियों पर हल्की बर्फबारी भी हो सकती है।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार रविवार को भी हिमाचल के कई क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। 9 मई तक मौसम खराब बने रहने का पूर्वानुमान है। इस दाैरान कई स्थानों पर 30 से 50 किलोमीटर तक प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने व बिजली चमकने का येलो अलर्ट है। चोटियों पर हल्की बर्फबारी भी हो सकती है।
धर्मशाला में आज पंजाब किंग्स (PBKS) और लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) के बीच मुकाबला
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 का 54वां मैच धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में पंजाब किंग्स (PBKS) और लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) के बीच होगा। ये मैच शाम 7.30 बजे शुरू होगा।
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 का 54वां मैच धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में पंजाब किंग्स (PBKS) और लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) के बीच होगा। ये मैच शाम 7.30 बजे शुरू होगा।