फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   PBKS vs LSG Pitch Report The team batting first won 8 out of 13 matches

PBKS vs LSG Pitch Report: पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का पलड़ा रहा भारी, 13 में से आठ मैच जीते; जानें सबकुछ

Sun, 04 May 2025 11:43 AM IST
अंकेश डोगरा मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 04 May 2025 11:43 AM IST
सार

PBKS vs LSG, Pitch Report: आईपीएल 2025 में रविवार को दूसरा मुकाबला पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होगा। ये मैच धर्मशाला के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम धर्मशाला में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। आइए जानते यहां किसका पलड़ा रहता है भारी...

विज्ञापन
PBKS vs LSG Pitch Report The team batting first won 8 out of 13 matches
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम धर्मशाला में आईपीएल मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का पलड़ा भारी रहा है। अब तक खेले गए 13 मुकाबलों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 8 में जीत दर्ज की है। जबकि पांच में हार मिली है। इनमें पांच बार टॉस जीतने वाली टीमों ने मैच जीते हैं। आंकड़ों के मुताबिक 16 अप्रैल 2010 को खेले गए आईपीएल के पहले मैच में डेक्कन चार्जर्स ने टॉस जीतकर किंग्स इलेवन पंजाब को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था।

विज्ञापन


किंग्स इलेवन पंजाब ने 174 रन बनाए थे। डेक्कन की टीम ने अंतिम ओवर में लक्ष्य हासिल कर पांच विकेट से जीत हासिल की थी। 18 अप्रैल 2010 को पंजाब और चेन्नई के बीच मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की थी। 192 रन का पीछा करते हुए छह विकेट से मैच जीत दर्ज की थी। 

विज्ञापन

15 मई 2011 को दिल्ली और पंजाब के मुकाबले में पंजाब ने 39 रन से जीत हासिल की थी। मैच में दिल्ली ने टॉस जीता था। 17 मई 2011 में पंजाब ने टॉस जीत पहले बल्लेबाजी कर 232 रन बनाए थे। आरसीबी लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई थी। 21 मई 2011 को पंजाब की टीम ने टॉस जीता था और डेक्कन चार्जर्स से 82 रन से यह मैच हार गई थी। 17 मई, 2012 को हुए मैच में पंजाब ने टॉस जीतकर चेन्नई को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था। इस मैच में पंजाब ने छह विकेट से जीत हासिल की थी।

ये भी पढ़ें- IPL 20225: धर्मशाला में तीन मैच खेलेंगे किंग्स, पहली भिड़ंत आज लखनऊ से, बारिश के पूर्वानुमान ने बढ़ाई चिंता

19 मई, 2012 को हुए मुकाबले में पंजाब ने टॉस जीता था और बल्लेबाजी करते हुए 136 रन बनाए थे। इस मैच को दिल्ली की टीम ने पांच विकेट शेष रहते जीता था। 16 मई, 2013 में हुए मैच में पंजाब की टीम ने दिल्ली के खिलाफ सात रन से जीत हासिल की थी। 18 मई 2013 को खेले गए मुकाबले में मुंबई की टीम ने टॉस जीता था और यह मुकाबला पंजाब की टीम ने 50 रनों से जीता था।

वहीं, वर्ष 2023 से 2024 में पंजाब की टीम ने धर्मशाला में चार आईपीएल मैच खेले। 17 मई 2023 को पंजाब की टीम को दिल्ली ने 15 रन से हराया था। जबकि 19 मई 2023 को राजस्थान की टीम ने पंजाब को चार विकेट से पराजित किया। इसके अलावा, 5 मई 2024 को खेले गए मुकाबले ने सीएसके ने पंजाब को 28 रन और 9 मई 2024 को आरसीबी ने पंजाब को 60 रन से हराया था। 


संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed