फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather rain expected in the state today as well monsoon will provide some relief from tomorrow

Himachal Weather : कांगड़ा में 10 घर जमींदोज, प्रदेश में आज भी बारिश के आसार; कल से कुछ राहत देगा मानसून

Thu, 18 Sep 2025 01:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 18 Sep 2025 01:00 AM IST
सार

Himachal Weather : हिमाचल प्रदेश में एक सप्ताह तक किसी भी क्षेत्र में भारी बारिश होने की चेतावनी नहीं है। वहीं, प्रदेश में मंडी जिला आपदा से सबसे ज्यादा प्रभावित है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Weather rain expected in the state today as well monsoon will provide some relief from tomorrow
मौसम अपडेट (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में वीरवार को भी बारिश के आसार हैं। शुक्रवार से कुछ राहत मिलने का पूर्वानुमान है। एक सप्ताह तक प्रदेश के किसी भी क्षेत्र में भारी बारिश होने की चेतावनी नहीं है। बुधवार को नाहन में बारिश हुई। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में धूप खिलने के साथ मौसम साफ रहा। प्रदेश में 517 सड़कों सहित 441 बिजली ट्रांसफार्मर और 274 पेयजल योजनाएं अभी भी प्रभावित हैं। कांगड़ा में बुधवार को सुबह मौसम साफ रहा, लेकिन दोपहर बाद बारिश हुई। जिले में बारिश से 10 कच्चे मकान जमींदोज हो गए। 49 अन्य घरों और 64 गोशालाओं के अलावा एक दुकान को क्षति पहुंची है। धर्मपुर में सोमवार आधी रात को आई बाढ़ के बाद लापता दो लोगों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी रहा। हालांकि, उनका सुराग नहीं लग पाया। यहां बाढ़ से करोड़ों का नुकसान बह गया है।

विज्ञापन

प्रदेश में मंडी जिला आपदा से सबसे ज्यादा प्रभावित है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मंडी की रिपोर्ट के अनुसार यहां अभी भी 187 सड़कें बंद हैं। हालांकि, राष्ट्रीय और राज्य राजमार्ग प्रभावित नहीं हुए हैं। धर्मपुर में बुधवार को भी लापता दो लोगों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी रहा। चंबा के डलहौजी में पतरैणी मार्ग पर भूस्खलन होने से वाहनों की आवाजाही थम गई है। भूस्खलन का मलबा नगर परिषद के विश्राम गृह में गिरने से नुकसान हुआ है। साफ मौसम के बीच गगल हवाई अड्डा के लिए दिल्ली और चंडीगढ़ से सभी फ्लाइटें समय पर पहुंचीं। हमीरपुर के भोटा में एक मकान गिर गया। वहीं, बल्ह गांव के वार्ड नंबर दो में तीन कमरों का मकान क्षतिग्रस्त हो गया। कुल्लू में सब्जी मंडियों में दिन-प्रतिदिन सेब व सब्जियां बड़ी संख्या में पहुंच रही हैं। ऊना के बंगाणा क्षेत्र सहित अन्य स्थानों पर बारिश हुई। खेताें में काटकर रखी गई मक्की की फसल खराब हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, निगुलसरी में एनएच-5 भूस्खलन के चलते करीब 12 घंटे बंद रहा। उधर, आपदा प्रभावित आनी क्षेत्र की राणाबाग सड़क का निरीक्षण करने पहुंचीं उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश पत्थर की चपेट में आने से बाल-बाल बचीं। निरीक्षण के समय अचानक पहाड़ी से भूस्खलन हो गया था।

विज्ञापन

दिन में 10 घंटे बंद रहेगा कुल्लू-मनाली एनएच
मरम्मत कार्य के चलते कुल्लू-मनाली एनएच दिन में 10 घंटे बंद रहेगा। बता दें कि कुल्लू-मनाली एनएच अभी अस्थायी रूप से बहाल है। इसे स्थायी तौर पर बहाल करने के लिए एनएचएआई अब शेड्यूल के मुताबिक काम करेगा। सुबह 9 से दोपहर 2 बजे और शाम को 4 से रात 9 बजे तक हाईवे को मरम्मत कार्य के लिए बंद रखा जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed