फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather rain and snowfall in many places in Himachal on 19-20 February Shimla is cloudy today

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में 19-20 फरवरी को कई जगह बारिश-बर्फबारी के आसार, आज शिमला में छाए हैं बादल

Sun, 16 Feb 2025 10:14 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 16 Feb 2025 10:14 AM IST
सार

रविवार और सोमवार को हिमाचल प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। 18 फरवरी की रात से दोबारा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के आसार हैं। 19 और 20 फरवरी को प्रदेश में कई जगह बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। 

विज्ञापन
Himachal Weather rain and snowfall in many places in Himachal on 19-20 February Shimla is cloudy today
मौसम अपडेट - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल में शुक्रवार देर रात सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के चलते शनिवार सुबह रोहतांग, नारकंडा और प्रदेश की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई। राजधानी शिमला में फाहे गिरे। बर्फबारी के चलते अटल टनल रोहतांग से बसों की आवाजाही बंद हो गई है। जलोड़ी दर्रा भी ठप हो गया है। शनिवार सुबह नारकंडा में नेशनल हाईवे-5 कुछ देर बाधित रहा। रविवार की बात करें तो शिमला बादल छाए हुए हैं। 

विज्ञापन

दिन के समय प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम साफ होने के साथ धूप खिली। रविवार और सोमवार को प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। 18 फरवरी की रात से दोबारा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के आसार हैं। 19 और 20 फरवरी को प्रदेश में कई जगह बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। रामपुर और किन्नौर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शनिवार सुबह हल्की बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश हुई। दोपहर के बाद मौसम साफ हो गया। मौसम में आए बदलाव से अटल टनल रोहतांग के साथ लाहौल और कुल्लू घाटी के ऊंचे इलाकों में सुबह के समय ताजा बर्फबारी हुई। कुल्लू से केलांग गई निगम की बस मनाली से लौट आई। जलोड़ी दर्रा भी 10 बजे के बाद बसों के लिए बंद हो गया। कुल्लू से गईं दो बसें बड़ानाला से लौट आईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहाड़ों में हुई ताजा बर्फबारी से कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिला में शीतलहर बढ़ गई है। रोहतांग में दस और अटल टनल व जलोड़ी दर्रा में दो से तीन सेंटीमीटर बर्फबारी हुई। राजधानी शिमला में शनिवार सुबह कुछ क्षेत्रों में बर्फ के फाहे गिरे और अन्य क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। शनिवार को ऊना में अधिकतम तापमान 27.4, बिलासपुर में 25.5, कांगड़ा में 24.1, मंडी में 23.3, नाहन में 23.0, चंबा में 22.2, सोलन में 22.0, धर्मशाला में 18.9, शिमला में 15.6, कल्पा में 6.9 और केलांग में 5.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन

क्षेत्र न्यूनतम तापमान
कुकुमसेरी -5.3
केलांग  -3.3
ताबो -2.8
कल्पा 1.0
सेऊबाग 1.4
मनाली 4.9
सोलन 5.0
धर्मशाला 5.5
शिमला 6.5
ऊना 7.0
बिलासपुर  7.5
कांगड़ा 8.8
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed