फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather Mother and daughter buried under debris two labourers trapped Yellow alert in six districts

Himachal Weather : मलबे में दबीं मां-बेटी, कड़ी मशक्कत के बाद निकाला, भूस्खलन की चपेट में आए दो मजदूर

Tue, 16 Sep 2025 01:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 16 Sep 2025 01:00 AM IST
सार

Himachal Weather : माैसम विज्ञान केंद्र शिमला ने राज्य के कुछ भागों में 21 सितंबर तक बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान जताया है। वहीं, मंगलवार को प्रदेश के छह जिलों बिलासपुर, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर के कुछ क्षेत्रों में बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 

विज्ञापन
Himachal Weather Mother and daughter buried under debris two labourers trapped Yellow alert in six districts
बिलासपुर के घ्याला गांव में गिरे घर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में अलर्ट के बीच मौसम का कहर जारी है। हमीरपुर जिले की पंचायत नाहलवीं में स्लेटपोश मकान गिरने से मां-बेटी मलबे में दब गईं। उन्हें कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। वहीं, भोरंज में गांव कोट छमंदड़ा में गोशाला ढह गई, इससे एक व्यक्ति चोटिल हो गया। कांगड़ा जिले के उपमंडल जवाली के सिविल अस्पताल के पुराने भवन के पीछे भूस्खलन की चपेट में बिहार के दो मजदूर आ गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुराना कांगड़ा में पक्की गोशाला गिरने से दो गायें दब गईं, जिन्हें निकालने के लिए अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

विज्ञापन

सोमवार दोपहर दो बजे पौंग बांध का जलस्तर 1393.05 फीट और इनफ्लो 1,10,026 क्यूसिक दर्ज हुआ। बांध का जलस्तर खतरे के निशान से तीन फीट अधिक रहा। मंगलवार को प्रदेश के छह जिलों बिलासपुर, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर के कुछ क्षेत्रों में बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। सोमवार शाम तक प्रदेश में 490 सड़कें, 352 बिजली ट्रांसफार्मर और 163 पेयजल योजनाएं प्रभावित रहीं। प्रदेश में बदले मौसम के बीच सुबह और शाम के समय ठंडक भी बढ़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजधानी शिमला में दिनभर बादल छाए रहे। दोपहर के समय बूंदाबांदी भी हुई। कुछ देर हल्की धूप भी खिली। कांगड़ा जिले में सोमवार सुबह हल्की धूप खिली। गगल एयरपोर्ट पर सभी नियमित उड़ानें पहुंचीं। दोपहर बाद धर्मशाला सहित जिले के कुछ हिस्सों में बारिश हुई। चंबा में भरमौर-पठानकोट हाईवे नैनीखड्ड और तुन्नुहट्टी के समीप भारी भूस्खलन और पेड़ों के गिरने के कारण 13 घंटे यातायात के लिए बंद रहा। हाईवे बंद होने के कारण दोपहर बाद तक जिला मुख्यालय समेत आसपास के क्षेत्रों में दैनिक उपयोग की वस्तुएं तक नहीं पहुंच पाईं। ऊना जिले में सोमवार सुबह के समय हल्की बारिश हुई। इससे बंगाणा इलाके में खेतों में नमी ज्यादा होने से आलू की बिजाई का कार्य रुक गया है।

विज्ञापन

अन्य इलाकों में 15 से 20 मिनट की बारिश के बाद मौसम साफ होने पर किसानों को आलू बिजाई के लिए पर्याप्त समय मिला। मौसम साफ होने के बाद लोगों को दोबारा गर्मी का अहसास होने लगा है। दोपहर के समय लोग गर्मी से बचते नजर आए। कुल्लू में मौसम साफ रहा। जिले में बंद सड़कों, बिजली व पानी की मूलभूत सुविधाओं को पटरी पर लाने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला ने राज्य के कुछ भागों में 21 सितंबर तक बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान जताया है। रविवार रात को जोगिंद्रनगर में 56.0, पालमपुर में 48.0, पंडोह में 40.0, कांगड़ा में 34.0, नगरोटा सूरियां में 30.0, मंडी में 27.5, सराहन में 18.5, मुरारी देवी में 18.2, भरेड़ी में 17.6 और करसोग में 17.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

क्षेत्र अधिकतम तापमान
ऊना 32.4
भुंतर 31.9
कांगड़ा 31.4
बिलासपुर 31.3
हमीरपुर 30.2
सोलन 28.5
मंडी 28.6
नाहन  28.3
धर्मशाला 26.0
मनाली 25.8
शिमला 21.4
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed