फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather Four houses in danger in Kullu Bhalan clear weather in most parts of the state today

Himachal Weather: कुल्लू के भलाण में चार घरों को खतरा, प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में आज साफ मौसम; जानें

Sat, 19 Jul 2025 01:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sat, 19 Jul 2025 01:00 AM IST
सार

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में शनिवार को मौसम विभाग ने मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। वहीं, प्रदेश में शुक्रवार शाम तक 250 सड़कें, 81 बिजली ट्रांसफार्मर और 61 जल आपूर्ति योजनाएं ठप हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Weather Four houses in danger in Kullu Bhalan clear weather in most parts of the state today
शिमला में छाई धुंध का नजारा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में शनिवार को मौसम साफ रहने की संभावना है। रविवार को बारिश के आसार हैं। 21 से 23 जुलाई तक प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। कुल्लू की भलाण पंचायत में भूस्खलन से चार घरों को खतरा उत्पन्न हो गया है। एक घर को एहतियातन खाली करवाया दिया गया है। शुक्रवार को कुल्लू में बादल झमाझम बरसे। राजधानी शिमला, हमीरपुर और ऊना में बूंदाबांदी हुई। प्रदेश में शुक्रवार शाम तक 250 सड़कें, 81 बिजली ट्रांसफार्मर और 61 जल आपूर्ति योजनाएं ठप हैं।

विज्ञापन

आपदा प्रभावित मंडी जिला में सबसे अधिक 182 सड़कें व 50 जल आपूर्ति योजनाएं ठप हैं। इस मानसून सीजन में 20 जून से 17 जुलाई तक 110 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। 199 लोग घायल हुए हैं। 35 लोग अभी पता हैं। इस दाैरान 45 लोगों की सड़क हादसों में माैत हुई है। बादल फटने, भूस्खलन, बाढ़ से अब तक 1356 कच्चे-पक्के घरों, दुकानों को क्षति हुई है। 915 गोशालाएं भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। नुकसान का आंकड़ा 1,220 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य में 24 जुलाई तक बारिश का दाैर जारी रहेगा। 19 और 20 जुलाई को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुल्लू जिले की भलाण-दो पंचायत के रौनाल गांव में भूस्खलन से चार घरों को खतरा पैदा हो गया है। इनमें एक मकान को खाली करवा लिया है। पीड़ित परिवार को गांव के दूसरे घर में शरण लेनी पड़ी है। वीरवार शाम को गांव के पीछे पहाड़ी से भारी भूस्खलन हुआ। जिले में वीरवार रात को भारी बारिश हुई। भूस्खलन से बंद पड़ा नकरोड़-चांजू-देहरा संपर्क मार्ग तीसरे दिन यातायात के लिए बहाल हुआ। कांगड़ा जिले में शुक्रवार को मौसम साफ रहा।

विज्ञापन

कहां कितनी बारिश
वीरवार रात को जोगिंद्रनगर में 40.0, सराहन में 38.0, जटौन बैराज में 28.6, कोठी में 28.4, शिलारू में 26.4, मुरारी देवी में 25.0 और नारकंडा में 23.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। राजधानी शिमला में भी वीरवार को रिमझिम बारिश का दौर जारी रहा। शुक्रवार दोपहर तक शहर में मौसम खराब रहा। दोपहर बाद शहर में धूप खिली।

क्षेत्र अधिकतम तापमान
ऊना 33.8
धौलाकुआं 32.3
बिलासपुर 32.0
हमीरपुर 32.0
कांगड़ा 30.2
मंडी 29.6
नाहन 28.7
धर्मशाला 28.1
सोलन 27.5
शिमला 23.6
मनाली 21.2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed