फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather Chances of rain and snowfall in the high mountain areas

Himachal Weather: हिमाचल के उच्च पर्वतीय इलाकों में बारिश-बर्फबारी के आसार, शेष जिलों में शुष्क रहेगा मौसम

Sat, 30 Nov 2024 01:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Sat, 30 Nov 2024 01:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में को लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कांगड़ा, चंबा और कुल्लू के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Weather Chances of rain and snowfall in the high mountain areas
मौसम अपडेट (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्र ताबो में वीरवार रात इस सीजन की सबसे ठंडी रात रिकॉर्ड हुई। यहां न्यूनतम तापमान माइनस 11.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। कुकुमसेरी, समदो और केलांग में भी रात को पारा माइनस में रहा। शनिवार को लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कांगड़ा, चंबा और कुल्लू के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। तीन दिसंबर तक यहां मौसम खराब बना रहने की संभावना जताई गई है। शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम बदलने से अधिकांश क्षेत्रों के तापमान में और कमी दर्ज होने के आसार हैं। बिलासपुर और मंडी के कई क्षेत्रों में सुबह और शाम कोहरा पड़ने से मौसम में ठंडक बढ़ गई है। शुक्रवार को राजधानी शिमला सहित अधिकांश जिलों में मौसम साफ बना रहा।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से चंबा, कुल्लू, लाहौल-स्पीति, कांगड़ा और किन्नौर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम बदलेगा। 4 दिसंबर से सभी जिलों में माैसम साफ रहने की संभावना है। पहाड़ी क्षेत्रों में पारा गिरने से सड़कों पर पानी जम रहा है, इसके चलते फिसलन बढ़ने से वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है। उधर, शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 27.0, बिलासपुर में 25.0, कांगड़ा में 23.8, नाहन-चंबा में 23.0, मंडी में 22.3, धर्मशाला में 21.5, शिमला में 16.6, मनाली में 15.4, कल्पा में 14.1 और केलांग में 11.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन

क्षेत्र  न्यूनतम तापमान
ताबो 11.1
कुकुमसेरी 5.8
समदो 3.4
केलांग 3.0
कल्पा  0.8
मनाली 2.4
नारकंडा 2.5
ऊना 4.2
सोलन 4.3
हमीरपुर 5.2
कांगड़ा 6.4
मंडी  6.9
शिमला 7.4
धर्मशाला 8.5
नाहन 11.7
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed