फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather Chances of rain and hailstorm in some areas even today thunderstorm alert from tomorrow

Himachal Weather: आज भी हिमाचल प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश-ओलावृष्टि के आसार, कल से अंधड़ का अलर्ट

Wed, 28 May 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 28 May 2025 05:00 AM IST
सार

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में बुधवार को भी प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि के आसार हैं। बता दें कि प्रदेश में दो जून तक मौसम खराब रहने के आसार हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Weather Chances of rain and hailstorm in some areas even today thunderstorm alert from tomorrow
रिज मैदान, शिमला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राजधानी शिमला में मंगलवार को बादल छाए रहे। धर्मशाला में दोपहर बाद हल्की बारिश हुई। अन्य जिलों में मौसम साफ रहा। बुधवार को भी प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि के आसार हैं। वीरवार से अंधड़ चलने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से प्रदेश में दो जून तक मौसम खराब रहने के आसार हैं।

विज्ञापन

जिला कांगड़ा में मंगलवार सुबह मौसम साफ रहा। दोपहर दो बजे के बाद धर्मशाला में हल्की बारिश हुई। बारिश थमने के बाद मौसम फिर साफ हो गया। ऊना जिले में मंगलवार को दिनभर मौसम साफ रहा। दोपहर के समय गर्म हवाएं चलने से लोगों को परेशानी हुई। रोहतांग, बारालाचा व कोकसर में सैलानियों की आवाजाही भी बढ़ गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने बुधवार को कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन व सिरमाैर जिले में अंधड़-ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार रात को शिमला में न्यूनतम तापमान 16.6, सुंदरनगर में 22.0, भुंतर में 21.0, कल्पा में 13.0, ऊना में 22.0, नाहन में 19.5, केलांग में 9.9, सोलन में 18.0, मनाली में 16.7, कांगड़ा में 22.6, मंडी में 23.4, बिलासपुर में 23.1, हमीरपुर में 22.3, चंबा में 21.2, डलहाैजी में 16.4, कुकुमसेरी में 9.8, भरमाैर में 16.8, रिकांगपिओ में 17.2, धाैलाकुआं में 24.3, कसाैली में 18.7, पांवटा साहिब में 25.0 और नेरी में 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र अधिकतम तापमान
ऊना 39.0
नेरी 36.3
बिलासपुर 36.0
भुंतर 35.6
सुंदरनगर 34.4
मंडी 34.0
धौलाकुआं 33.5
बरठीं  33.4
कांगड़ा 33.0
नाहन 31.4
सोलन 29.6
मनाली  28.6
धर्मशाला 28.0
शिमला 24.2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed