फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: 220 vehicles stranded in Sarchu rescued as snowfall ceases; Atal Tunnel reopens

हिमाचल माैसम: बर्फबारी थमते ही सरचू में फंसे 220 वाहन निकाले, अटल टनल बहाल, पारा गिरने से बढ़ी ठंड

Fri, 16 Oct 2026 09:10 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, शिमला/केलांग (लाहौल स्पीति)।
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, शिमला/केलांग (लाहौल स्पीति)। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 16 Oct 2026 09:10 PM IST
सार

 मौसम खुलने के बाद सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने सड़क से बर्फ हटाकर यातायात बहाल किया। वहीं बीते दिन से अस्थायी रूप से बंद अटल टनल रोहतांग सभी वाहनों के लिए बहाल कर दी गई है। 

विज्ञापन
Himachal Weather: 220 vehicles stranded in Sarchu rescued as snowfall ceases; Atal Tunnel reopens
लाहाैल में बर्फबारी के बाद का नजारा। - फोटो : संवाद

विस्तार

 लद्दाख-हिमाचल सीमा के सरचू में बर्फबारी के कारण फंसे करीब 220 वाहनों को शुक्रवार को सुरक्षित निकालकर केलांग की ओर रवाना किया गया। मौसम खुलने के बाद सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने सड़क से बर्फ हटाकर यातायात बहाल किया। वहीं बीते दिन से अस्थायी रूप से बंद अटल टनल रोहतांग सभी वाहनों के लिए बहाल कर दी गई है। इसके बाद लाहौल-स्पीति पुलिस ने वाहनों की सुरक्षित निकासी कर यात्रियों को राहत पहुंचाई।

विज्ञापन
Trending Videos

 पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड का असर बढ़ने लगा
उधर, हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड का असर बढ़ने लगा है। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के केलांग और कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान माइनस में पहुंच गया है। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में वीरवार रात को न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। बारिश और बर्फबारी के चलते ऊंचाई वाले क्षेत्र ठंड से अधिक प्रभावित हैं। शुक्रवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप खिली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

22 अक्तूबर तक पूरे प्रदेश में माैसम साफ
शुक्रवार को अधिकतम तापमान में भी दो से तीन डिग्री कमी दर्ज हुई। पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर होने से 22 अक्तूबर तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। मौसम केंद्र शिमला के पूर्वानुमान के मुताबिक 17 से 22 अक्तूबर तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालिया बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद मौसम साफ रहने से लोगों को राहत मिल सकती है। हालांकि, जनजातीय और ऊंचाई वाले इलाकों में न्यूनतम तापमान कम रहने के कारण सुबह और रात के समय ठंड का असर बरकरार रहने की संभावना है।

विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान
केलांग - 1.7
कुकुमसेरी - 1.2
ताबो 0.1
कल्पा 3.8
मनाली 5.9
भुंतर 8.7
कुफरी 9.1
सोलन 10.4
चंबा 10.9
शिमला 11.0

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed