फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal Urban Local Body Elections:Campaigning Ends; Voting On May 17th

HP ULB Election: हिमाचल में शहरी निकाय चुनावों के लिए प्रचार थमा, 17 मई को होगा मतदान

Fri, 15 May 2026 08:55 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 15 May 2026 08:55 PM IST
सार

नगर निगम, नगर परिषदों और नगर पंचायतों के लिए शुक्रवार शाम 5:00 बजे प्रचार थम गया है। 

विज्ञापन
himachal Urban Local Body Elections:Campaigning Ends; Voting On May 17th
शहरी निकाय चुनाव। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में नगर निगम, नगर परिषदों और नगर पंचायतों के लिए शुक्रवार शाम 5:00 बजे प्रचार थम गया है। प्रचार के अंतिम दिन नगर निगम चुनावों के लिए कांग्रेस-भाजपा के नेताओं और चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों ने खूब पसीना बहाया। अब प्रत्याशी घर-घर जाकर प्रचार कर सकेंगे। हिमाचल में चार नगर निगमों समेत 51 शहरी निकायों के लिए 17 मई को सुबह 7:00 से शाम 3:00 बजे तक ईवीएम का बटन दबाकर मतदान होगा। 

विज्ञापन
Trending Videos

नगर परिषदों और नगर पंचायतों के मतदान के बाद घोषित होंगे नतीजे

 नगर निगम को छोड़कर नगर परिषदों और नगर पंचायतों के इसी दिन शाम को नतीजे आ जाएंगे। नगर निगम के परिणाम 31 मई को आएंगे। चुनाव के लिए 589 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान केंद्र में एक-एक पुलिस कर्मी और होमगार्ड जवान तैनात रहेंगे। राज्य चुनाव आयोग शनिवार को पोलिंग पार्टियों को आखिरी प्रशिक्षण देकर ईवीएम के साथ रवाना करेगा।  16 मई को मतदान केंद्र स्थापित कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

किस श्रेणी के लिए कितने पद आरक्षित

 नगर निकाय चुनावों में अनुसूचित जाति के लिए 89, अनुसूचित जनजाति के लिए 12 और महिलाओं के लिए 195 पद आरक्षित हैं। 51 शहरी निकायों में 3,60,859 कुल मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें पुरुष मतदाता 1,80,963 और महिला मतदाताओं की संख्या 1,79,882 है। 14 अन्य मतदाता भी मतदान करेंगे।

विज्ञापन

कांगड़ा में सबसे अधिक 218 उम्मीदवार मैदान में

नगर निकाय चुनाव में कांगड़ा में सबसे अधिक 218 उम्मीदवार मैदान में हैं। इसके बाद मंडी में 180, शिमला में 123, सोलन में 121 और ऊना में 118 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। बिलासपुर में 87, चंबा में 72, हमीरपुर में 44, सिरमौर में 84 और कुल्लू में 100 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed