फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Ultrasound X-ray and ECG will not be charged in government hospitals government withdrawn decision

Himachal News: सरकारी अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड एक्सरे, ईसीजी के नहीं लगेंगे पैसे, सरकार ने वापस लिया फैसला

Fri, 06 Jun 2025 09:34 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 06 Jun 2025 09:34 PM IST
सार

हिमाचल सरकार ने 4 जून को अधिसूचना जारी की थी कि सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड, एक्सरे और ईसीजी करवाने के पैसे लगेंगे। लेकिन अब इस फैसले को वापस ले लिया गया है। 

विज्ञापन
Himachal Ultrasound X-ray and ECG will not be charged in government hospitals government withdrawn decision
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू (फाइल फोटो)। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड, एक्सरे और ईसीजी करवाने के पैसे नहीं लगेंगे। प्रदेश के अस्पतालों में पहले की तरह ये टेस्ट निशुल्क होंगे। राज्य सरकार ने तीनों टेस्ट का शुल्क लेने का फैसला वापस ले लिया है।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने अस्पतालों में पर्ची के 10 रुपये के अलावा अल्ट्रासाउंड, एक्सरे और ईसीजी का शुल्क लेने की अधिसूचना जारी की थी। इसमें एक्सरे के 60, अल्ट्रासाउंड के 120 और ईसीजी का 35 रुपये शुल्क तय किया था। बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों जैसी चौदह श्रेणियों से भी टेस्ट शुल्क लेने का फैसला लिया गया था, लेकिन सरकार ने अब इसे वापस ले लिया है। पंजीकरण शुल्क (पर्ची) पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वीरवार को ही स्पष्ट कर दिया था कि रोगी कल्याण समितियां इस पर फैसला लेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed